• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा का नया पेट्रोल बेस वेरिएंट हुआ लॉन्च, कंपनी ने दूसरे वेरिएंट्स की प्राइस 62,000 रुपये तक बढ़ाई

    हुंडई क्रेटा ई (Hyundai Creta E) अब पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इसकी प्राइस 9.82 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह नई क्रेटा का अब तक का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है। क्रेटा ईएक्स पेट्रोल वेरिएंट 62,000 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं, हुंडई ने दूसरे सभी वेरिएंट्स की कीमतें 12,000 रुपए तक बढ़ा दी है।  क्रेटा का मुकाबला किया सेल्टोस, निसान किक्स, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 06, 2020 13:05 ist
    info icon
    published onOct 06, 2020 13:03 IST
    last updated onOct 06, 2020 13:05 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट
    • हुंडई क्रेटा ई वेरिएंट अब पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है।
    • इसकी प्राइस 9.82 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह नई क्रेटा का अब तक का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है।
    • क्रेटा ईएक्स पेट्रोल वेरिएंट 62,000 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं, हुंडई ने दूसरे सभी वेरिएंट्स की कीमतें 12,000 रुपए तक बढ़ा दी है। 
    • क्रेटा का मुकाबला किया सेल्टोस, निसान किक्स, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से है।

    भारत में नई हुंडई क्रेटा (New Hyundai Creta) को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। इस कार ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी अच्छी-खासी जगह बनाई हुई है। अब कंपनी ने इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की प्राइस में इज़ाफा किया है। साथ ही इसका नया पेट्रोल बेस मॉडल ई भी लॉन्च किया है। बता दें कि अब तक क्रेटा में यह वेरिएंट केवल डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध था। नया पेट्रोल बेस वेरिएंट लॉन्च होने के बाद अब हुंडई क्रेटा की शुरूआती प्राइस पहले से काफी कम हो गई है।

    यहां देखें हुंडई क्रेटा की वेरिएंट वाइज नई प्राइस:-

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

      अंतर   

    -

    9.82 लाख रुपए

    -

    ईएक्स 

    9.99 लाख रुपए

    10.61 लाख रुपए

    62,000 रुपए

    एस

    11.72 लाख रुपए

    11.84 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स

    13.46 लाख रुपए

    13.58 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स आईवीटी

    14.94 लाख रुपए

    15.06 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स(ओ) आईवीटी 

    16.15  लाख रुपए

    16.27 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स टर्बो

    16.16 लाख रुपए

    16.28 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स(ओ) टर्बो

    17.20 लाख रुपए

    17.32 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    डीजल

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत   

    नई कीमत

    अंतर

    10 लाख रुपए

    10 लाख रुपए

    1,000 रुपए

    ईएक्स

    11.49 लाख रुपए

    11.61  लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एस

    12.77 लाख रुपए

    12.89 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स

    14.51 लाख रुपए

    14.63 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स (ओ)

    15.79 लाख रुपए

    15.91 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स एटी

    15.99 लाख रुपए

    16.11 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    एसएक्स (ओ) एटी

    17.20 लाख रुपए

    17.32 लाख रुपए

    12,000  रुपए

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    इस 5 सीटर कार में तीन इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं।  इसके 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। जबकि, क्रेटा का टर्बो पेट्रोल इंजन केवल 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

    क्रेटा के नए बेस वेरिएंट पेट्रोल ई में कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह सभी बेसिक फीचर्स से लैस है। एंट्री-लेवल वेरिएंट ई उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो कुछ अतिरिक्त रुपये देकर अपनी कार में मार्केट से एसेसरीज़ लगवाना चाहते हैं। वहीं, 2020 क्रेटा के दूसरे महंगे वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का मुकाबला किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर और बड़ी एसयूवी कार जैसे एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से है। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न स्कोडा विज़न इन और फोक्सवैगन टाइगन जैसे अपकमिंग मॉडल्स से भी होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा 2020 का कौनसा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है