• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा के डीजल मॉडल को मिल रहा है ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स, नहीं दिख रहा फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी का असर

    एक तरफ डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नई क्रेटा (New Creta) के डीजल मॉडल को नए ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 20, 2020 14:54 ist
    info icon
    published onJul 20, 2020 14:54 IST
    last updated onJul 20, 2020 14:54 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    देश में लॉकडाउन लगने से पहले हुंडई मोटर्स ने मार्च 2020 में क्रेटा एसयूवी के न्यू जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था। अब लॉकडाउन में ढील होने के बाद से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है।

    हुंडई मोटर्स अब तक नई क्रेटा की 45,000 से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। इसमें से 56 प्रतिशत ग्राहकों ने क्रेटा के डीजल मॉडल को चुना है। इससे कहीं ना कहीं ये तो साबित हो ही जाता है कि बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल कारों की लोकप्रियता में कमी आने वाली बात दरअसल सच नहीं हो पाई है। बता दें कि मारुति सुजुकी के साथ-साथ स्कोडा फोक्सवैगन ग्रुप और रेनो निसान के अलायंस ने बीएस6 नॉर्म्स के दौरान डीजल इंजन वाली कारें जहां त​क हो सके ना ही बेचने का फैसला लिया है। 

    वर्तमान में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा 2020 और  किया सेल्टोस को छोड़कर और किसी एसयूवी में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। यहां तक कि 2021 फोक्सवैगन ​टायगन और स्कोडा विजन-इन बेस्ड एसयूवी में भी केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन रखा जाएगा। 

    यदि डीजल इंजन के प्रति ग्राहकों का ऐसा ही रिस्पॉन्स देखने को मिलता रहा तो ​क्रेटा और सेल्टोस इस सेगमेंट में अपनी कुछ दूसरी टक्कर की कारों को सेल्स के मामले में पीछे छोड़ देगी। ये ऐसे ग्राहकों को भी आकर्षित करती है जो मिड साइज एसयूवी तो नहीं लेना चाहते, मगर उन्हें डीजल ऑटोमैटिक के कॉम्बिनेशन वाली गाड़ी लेने की इच्छा है। वहीं ये दोनों कारें अच्छा माइलेज और पावरफुल डीजल इंजन की चाहत रखने वाले ग्राहकों को भी काफी पसंद आएगी। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में डीजल ने तोड़ा रिकॉर्ड, पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा हुआ

    हुंडई ने बताया है कि क्रेटा खरीदने वाले 37 प्रतिशत ग्राहकों ने कार में एयर प्योरिफायर होने जैसी नई टेक्नोलॉजी की इच्छा जताई है। यह फीचर ना केवल क्रेटा में मौजूद है बल्कि वेन्यू और किया सेल्टोस में भी दिया गया है। जिस तरह से हुंडई क्रेटा 2020 (Hyundai Creta 2020) को लोकप्रियता मिल रही है ऐसे में ये मानना गलत नहीं होगा कि त्यौहारी सीजन आते-आते भी इसे ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलता रहेगा। इस बात का अंदाजा कुछ इस तरह भी लगाया जा सकता है कि जून 2020 की टॉप सेलिंग कारों में न्यू हुंडई क्रेटा सेकंड स्पॉट पर रही थी। 

    हुंडई ने डीजल इंजन पर दांव खेलकर जो जोखिम लिया था वो अब उसके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हुआ है। हालांकि अब डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हो सकता है कि डीजल इंजन वाली कारों की मांग में कमी देखने को मिल जाए। यदि आपने भी डीजल इंजन वाली क्रेटा खरीदी है तो कमेंट बॉक्स में उससे जुड़ा एक्सपीरियंस हमसे जरूर शेयर करें।

    यह भी पढ़ें: हुंडई मोटर्स ने शुरू किया 17 दिवसीय सर्विस कैंप,जानिए कौन कौनसे मिलेंगे फायदे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है