• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई लाई खास ऑफर, इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    इस लिस्ट में शामिल है इयॉन, आई10, एक्सेंट और

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 06, 2017 15:09 ist
    info icon
    published onDec 06, 2017 15:09 IST
    last updated onDec 06, 2017 15:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2017 के आखिरी महीने में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुटाने और कारों का स्टॉक निपटाने के लिए हुंडई मोटर्स ‘दिसंबर डिलाइट’ ऑफर लेकर आई है। इस स्कीम के तहत हुंडई की कारों पर 95,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

    यहां देखिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...

    हुंडई इयॉन

    इयॉन पर कुल 60,000 रूपए की छूट दी जा रही है। इस में 50,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

    हुंडई ग्रैंड आई10

    ग्रैंड आई10 पर कुल 95,000 रूपए की छूट दी जा रही है। इस में 50,000 रूपए नगद डिस्काउंट, डीज़ल वेरिएंट पर 35,000 रूपए एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल पर 25,000 रूपए), ग्रैंड आई10 स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिएंट पर 10,000 रूपए की अतिरिक्त छूट शामिल है।

    हुंडई एक्सेंट

    एक्सेंट पर कुल 65,000 रूपए की छूट मिलेगी। इस में 30,000 रूपए नगद डिस्काउंट और 25,000 एक्सचेंज बोनस के अलावा एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट पर 10,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी शामिल है।

    हुंडई एलीट आई20, आई20 एक्टिव

    आई20 पर कुल 60,000 रूपए की छूट मिल रही है। इस में 20,000 रूपए नगद डिस्काउंट और 30,000 रूपए एक्सचेंज बोनस के अलावा 10,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी शामिल है। अतिरिक्त छूट आई20 एस्टा, एस्टा (ओ) और आई20 एक्टिव एसएक्स वेरिएंट पर दी जा रही है।

    नई हुंडई वरना और क्रेटा

    नई वरना और क्रेटा पर 100 फीसदी ऑन रोड फायनेंस दिया जा रहा है।

    हुंडई एलांट्रा

    एलांट्रा पर 70,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    हुंडई ट्यूसॉन

    ट्यूसॉन पर 70,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    सरकारी कर्मचारियों को इयॉन से लेकर आई20 एक्टिव तक 5,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

    यहां देखिए इन कारों की शुरूआती कीमत...

    • हुंडई इयॉन: 3.29 लाख रूपए
    • हुंडई ग्रैंड आई10: 4.59 लाख रूपए
    • हुंडई एक्सेंट: 5.39 लाख रूपए
    • एलीट आई20, आई20 एक्टिव: 5.29 लाख रूपए, 6.70 लाख रूपए
    • हुंडई वरना: 8 लाख रूपए
    • हुंडई क्रेटा: 9.29 लाख रूपए
    • हुंडई एलांट्रा: 12.99 लाख रूपए
    • हुंडई ट्यूसॉन: 18 लाख रूपए

    यह भी पढें : टाटा की इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है