• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कितनी आकर्षक होगी पावरफुल रेनो क्विड ?

    रेनो के लिए डस्टर जैसी सफलता जुटाने में क्विड हैचबैक का काफी योगदान रहा है। यह छोटी कार लॉन्चिंग के साथ ही हिट साबित हुई और महीने दर महीने इसकी बिक्री के आंकड़े बढ़े ही हैं। एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में कदम रखना और सफल रहना आसान बात नहीं है लेकिन क्विड के साथ रेनो यहां सफल रही है। एसयूवी जैसे डिजायन और लुक की बदौलत इस कार ने काफी ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है। अब कंपनी इसे अपडेट करने जा रही है। इसे 1.0 लीटर या 1000 सीसी वाला इंजन दिया जाना है। इस पावरफुल इंजन वाली क्विड का मुकाबला मारूति की ऑल्टो के-10 से होगा।

    tdk
    tdk
    Published On मई 31, 2016 14:09 ist
    info icon
    published onMay 31, 2016 14:05 IST
    last updated onMay 31, 2016 14:09 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो के लिए डस्टर जैसी सफलता जुटाने में क्विड हैचबैक का काफी योगदान रहा है। यह छोटी कार लॉन्चिंग के साथ ही हिट साबित हुई और महीने दर महीने इसकी बिक्री के आंकड़े बढ़े ही हैं। एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में कदम रखना और सफल रहना आसान बात नहीं है लेकिन क्विड के साथ रेनो यहां सफल रही है। एसयूवी जैसे डिजायन और लुक की बदौलत इस कार ने काफी ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है। अब कंपनी इसे अपडेट करने जा रही है। इसे 1.0 लीटर या 1000 सीसी वाला इंजन दिया जाना है। इस पावरफुल इंजन वाली क्विड का मुकाबला मारूति की ऑल्टो के-10 से होगा।

    पावरफुल क्विड को दिल्ली ऑटो एक्सपो-2016 में शो-केस किया गया था। यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि पहले से दमदार क्विड ग्राहकों को कितना लुभा पाएगी और इसमें क्या नया मिलेगा…

    इंजन और ट्रांसमिशन

    मौजूदा क्विड 0.8 लीटर या 799 सीसी के इंजन के साथ आती है। इसकी ताकत 54 पीएस और टॉर्क 72 एनएम का है। ताकत के यह आंकड़े मारूति की ऑल्टो-800 से कहीं ज्यादा हैं। ऑल्टो-800, 48 पीएस की ताकत और 69 एनएम का टॉर्क देती है। ऑल्टो-800 के 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर के मुकाबले क्विड का माइलेज़ 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का है। फिलहाल तो दोनों ही कारें सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर हैं लेकिन ज्यादा ताकतवर इंजन आने के बाद क्विड हाईवे ड्राइविंग के लिहाज़ से पहले से बेहतर होगी। 1.0 लीटर वाले इंजन को ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) भी मिलेगा। यह सिटी ड्राइविंग को और ज्यादा आरामदायक बनाएगा।

    फीचर्स

    मौजूदा मॉडल की तरह पावरफुल वर्जन में भी 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम नेविगेशन सपोर्ट के साथ मिलेगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पावरफुल क्विड को ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस से भी लैस किया जाएगा। मौजूदा क्विड के टॉप वेरिएंट में ही ड्राइवर साइड एयरबैग दिया गया है।

    डिजायन

    डिजायन के मामले में बदलाव होने की संभावना कम ही है क्योंकि मौजूदा क्विड की सफलता में इसके डिजायन का बड़ा हाथ है। साइड प्रोफाइल में जरूर अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं।

    कीमत

    माना जा रहा है कि ऑल्टो के-10 से टक्कर को देखते हुए इसे काफी प्रतिस्पर्धी और आक्रामक कीमत पर उतारा जाएगा। इसकी कीमत 3.55 लाख रूपए से 4.45 लाख रूपए हो सकती है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है