• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा जैज़ प्रीविलेज एडिशन लॉन्च, कीमत 7.36 लाख रूपए

    प्रीविलेज एडिशन में नया 7.0 इंच डिजिपैड इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 25, 2017 17:16 ist
    info icon
    published onAug 25, 2017 17:16 IST
    last updated onAug 25, 2017 17:16 IST
    20 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Jazz Privilege Edition

    होंडा ने अमेज़ के बाद अब जैज़ का भी प्रीविलेज एडिशन लॉन्च किया है, इसे जैज़ के वी वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। कीमत और फीचर से जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार है...

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    • होंडा जैज़ प्रीविलेज एडिशन पेट्रोल मैनुअल: 7.36 लाख रूपए
    • होंडा जैज़ प्रीविलेज एडिशन पेट्रोल सीवीटी: 8.42 लाख रूपए
    • होंडा जैज़ प्रीविलेज एडिशन डीज़ल: 882 लाख रूपए

    रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं ये फीचर

    • जैज़ प्रीविलेज एडिशन में 7.0 इंच डिजिपैड इंफोंटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एचडीएमआई, माइक्रो एसडी, यूएसबी, नेविगेशन और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसकी इंटरल स्टोरेज 1.5 जीबी है। इस में वॉइस कमांड, नेविगेशन और कॉलिंग फंक्शन भी दिया गया है।

    Honda Jazz Privilege Edition

    • लैदरेट सीट कवर, फ्लोर मैट और बूट पर पर प्रीविलेज एडिशन बैजिंग
    • रियर पार्किंग सेंसर
    • फ्री होंडा कनेक्ट कनेक्टेड कार सर्विस (होंडा कनेक्ट की कीमत 7,999 रूपए है।)

    होंडा जैज़ प्रीविलेज एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है, जबकि डीज़ल में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढें : मिलिये होंडा जैज़ के स्पोर्टी अवतार से...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है