• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट पेट्रोल सीवीटी Vs मारुति ग्रैंड विटारा ऑटोमैटिक: रियल वर्ल्ड परफॉर्मेंस कंपेरिजन

    होंडा और मारुति की इन दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 30, 2023 11:42 ist
    info icon
    published onOct 30, 2023 11:08 IST
    last updated onOct 30, 2023 11:42 IST
    248 Views
    • Write a कमेंट

    कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में होंडा एलिवेट की हाल ही में एंट्री हुई है जिसका प्लेटफॉर्म और इंजन ऑप्शंस कंपनी की सेडान होंडा सिटी से लिए गए हैं। प्रमुख तौर पर इसका सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा जिसे 2022 में पेश किया गया था और ये तब से ही भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही है। इस आर्टिकल के जरिए इन एसयूवी कारों की रियल वर्ल्ड एक्सलेरशन और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को कंपेयर किया है। 

    परफॉर्मेंस रिजल्ट देखने से पहले देखिए डालिए इन दोनों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर:

    पावरट्रेन

    स्पेसिफिकेशन

    होंडा एलिवेट

    मारुति ग्रैंड विटारा

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    पावर

    121 पीएस

    103 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    137 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी

    5-स्पीड मैनुअल/6 ऑटोमैटिक

    जैसा कि टेबल में देखा जा सकता है मारुति ग्रैंड विटारा के मुकाबले होंडा एलिवेट 18 पीएस ज्यादा पावरफुल है और ये 8 एनएम का ज्यादा टॉर्क भी देती है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस की बात करें तो मारुति ग्रैंड विटारा में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है वहीं एलिवेट में पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    मारुति ने अपनी इस एसयूवी में हाइब्रिड पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया है। 

    हमनें हमारे परफॉर्मेंस कंपेरिजन के लिए होंडा एलिवेट का सीवीटी ऑटोमैटिक वर्जन और ग्रैंड विटारा के 6 स्पीड ऑटोमैटिक वर्जन को शामिल किया है। 

    एक्सलरेशन टेस्ट

    टेस्ट

    होंडा एलिवेट सीवीटी

    मारुति ग्रैंड विटारा ऑटोमैटिक (वैट कंडीशन)

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे

    12.35 सेकंड्स

    15.13 सेकंड्स

    क्वार्टर माइल

    18.64 सेकंड की रफ्तार से 125.11किलोमीटर प्रति घंटे

    19.64 सेकंड की रफ्तार से 114.42किलोमीटर प्रति घंटे

    किकडाउन (20-80किलोमीटर प्रति घंटे)

    7.2 सेकंड्स

    8.48 सेकंड्स

    Honda Elevate

    0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के एक्सलरेशन टेस्ट में मारुति ग्रैंड विटारा के मुकाबले होंडा एलिवेट 2.78 सेकंड्स ज्यादा तेज रही। मारुति की इस एसयूवी के मुकाबले होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्वार्टर माइल तय करने में 1 सेकंड ज्यादा तेज रही। हालांकि इन दोनों एसयूवी कारों को आदर्श कंडीशन में टेस्ट नहीं किया गया था और ड्राय कंडीशंस में ग्रैंड विटारा की परफॉर्मेंस में कोई ज्यादा अच्छा इंप्ररूवमेंट देखने को नहीं मिला। 

    यह भी पढ़ें: किआ सेल्टोस टर्बो-पेट्रोल डीसीटी की ऑन रोड परफॉर्मेंस पहले से कितनी हुई है बेहतर, जानिए यहां

    ब्रेकिंग टेस्ट

    टेस्ट

    होंडा एलिवेट सीवीटी

    मारुति ग्रैंड विटारा ऑटोमैटिक (वैट कंडीशन)

    100-0किलोमीटर प्रति घंटे

    37.98 मीटर

    46.87 मीटर

    80-0किलोमीटर प्रति घंटे

    23.90 मीटर

    29.41 मीटर

    100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से एकदम से 0 पर आकर रूकने के लिहाज से होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा के बीच 9 मीटर का स्टॉपिंग डिस्टेंस रहा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 0 की स्पीड पर आकर ब्रेक लगाने की बात हो तो ग्रैंड विटारा के मुकाबले एलिवेट को रूकने के लिए कम ही दूरी तय करनी पड़ी और अंतर महज 5.5 मीटर का रहा। बता दें कि ग्रैंड विटारा में 215/60 आर17 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं तो वहीं होंडा एलिवेट में 215/55 आर17 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: नई टाटा हैरियर इन फीचर के मामले में एमजी हेक्टर से है बेहतर, डालिए एक नजर

    प्राइस कंपेरिजन

    होंडा एलिवेट जेडएक्स सीवीटी

    मारुति ग्रैंड विटारा अल्फा ऑटोमैटिक

    16 लाख रुपये

    16.91 लाख रुपये


    होंडा एलिवेट जेडएक्स सीवीटी के मुकाबले ग्रैंड विटारा पेट्रोल ऑटोमैटिक टॉप वेरिएंट की कीमत 91,000 रुपये ज्यादा है। ये दोनों ही इनके टॉप वेरिएंट्स है मगर एलिवेट के मुकाबले ग्रैंड विटारा में ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों के बारे में ज्यादा जानने के लिए दोनों एसयूवी के कंपेरिजन पेज देखें।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है