• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट: अब सैन्य कर्मचारियों को सीएसडी आउटलेट पर मिलेगी ये एसयूवी कार, जानिए इसकी खूबियां

    भारतीय रक्षा कर्मी अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) के माध्यम से होंडा एलिवेट खरीद सकते हैं। हालांकि एलिवेट की सीएसडी स्पेसिफिक प्राइसिंग की तो जानकारी नहीं मिली है, मगर माना जा रहा है भारतीय सेना के सदस्य को ये एसयूवी स्पेशल प्राइस पर ही मिलेगी। सीएसडी आउटलेट्स के जरिए होंडा अपनी सिटी सेडान और अमेज सब 4 मीटर सेडान भी बेच रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 29, 2024 18:54 ist
    info icon
    published onFeb 29, 2024 18:53 IST
    last updated onFeb 29, 2024 18:54 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    भारतीय रक्षा कर्मी अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) के माध्यम से होंडा एलिवेट खरीद सकते हैं। हालांकि एलिवेट की सीएसडी स्पेसिफिक प्राइसिंग की तो जानकारी नहीं मिली है, मगर माना जा रहा है भारतीय सेना के सदस्य को ये एसयूवी स्पेशल प्राइस पर ही मिलेगी। सीएसडी आउटलेट्स के जरिए होंडा अपनी सिटी सेडान और अमेज सब 4 मीटर सेडान भी बेच रही है।

    एलिवेट में क्या मिलता है खास इसपर डालिए एक नजर:

    एलिवेट इंजन स्पेसिफिकेशन

    Honda Elevate CVT automatic gearbox

    होंडा एलिवेट एसयूवी में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (121 पीएस/145 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन की चॉइस तो नहीं दी गई है, मगर 2026 तक कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन जरूर उतारने जा रही है।

    फीचर हाइलाइट्स

    Honda Elevate cabin

    होंडा ने एलिवेट एसयूवी में सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल और 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं। हालांकि इसमें इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तरह पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे इंप्रेसिव फीचर्स तो नहीं ​​दिए गए हैं, मगर एलिवेट में आपको जरूरत के सभी फीचर्स मिल जाएंगे।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, लेफ्ट ओआरवीएम के नीचे लेनवॉच कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और कुछ एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए गए हैं।

    वेरिएंट्स, कीमत और कंपेरिजन

    Honda Elevate rear

    होंडा एलिवेट कार 4 वेरिएंट्स: एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 11.58 लाख रुपये से लेकर 16.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है