• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देता है होंडा एलिवेट का पेट्रोल-सीवीटी मॉडल? जानिए यहां

    यदि आप होंडा एलिवेट सीवीटी मॉडल का ज्यादातर इस्तेमाल हाईवे पर ही करते हैं तो ये आपको 13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देगी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2024 18:50 ist
    info icon
    published onMar 07, 2024 18:50 IST
    last updated onMar 07, 2024 18:50 IST
    510 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    सितंबर 2023 में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट की एंट्री हुई थी जिसमें 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ केवल एक ही तरह के पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। हाल ही में हमनें एलिवेट सीवीटी को ड्राइव किया है और इसका हाईवे व सिटी में माइलेज टेस्ट किया जिसके नतीजे आप जानेंगे आगे:

    मगर सबसे पहले डालिए नजर होंडा एलिवेट सीवीटी की टेक्निकल डीटेल्स पर:
     

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    सर्टिफाइड माइलेज (सीवीटी)

    16.92 किलोमीटर प्रति लीटर

    सिटी में टेस्ट करने के बाद मिला माइलेज

    12.60 किलोमीटर प्रति लीटर

    हाईवे पर टेस्ट करने के बाद मिला माइलेज

    16.40 किलोमीटर प्रति लीटर

    हमारी ओर से किए गए टेस्ट में सिटी में होंडा एलिवेट सीवीटी ने दावे के उलट 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर कम माइलेज दिया। हालांकि हाईवे पर इसने दावे के अनुसार ही माइलेज दिया। 

    Honda Elevate

    अब डालिए नजर अलग अलग कंडीशन में इसके माइलेज के आंकड़ों पर:

    माइलेज

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

    14.25 किलोमीटर प्रति लीटर

    15.25 किलोमीटर प्रति लीटर

    13.37 किलोमीटर प्रति लीटर

    दूसरी तरफ यदि आप इसे ज्यादातर हाईवे पर ड्राइव करते हैं तो आप इससे 15 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    मिक्स्ड ड्राइविंग कंडीशन में एलिवेट सीवीटी 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकाल लेती है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा कार डिस्काउंट ऑफरः मार्च 2024 में एलिवेट, अमेज और सिटी पर पाएं एक लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    बता दें कि किसी कार का माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, रोड कंडीशन और कार की अपनी कंडीशन पर निर्भर करता है। यदि आपके पास भी होंडा एलिवेट सीवीटी है तो कमेंट बॉक्स में उसका माइलेज हमें जरूर बताएं।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    N
    naveen
    Jan 29, 2025, 2:09:31 PM

    my 45 days old Elevate, ZX CVT, mileage depends on the road and traffic. on the NICE(Toll) road it gave me 26 km/l. Morning city drive-10.2 km/l. Peak traffic City drive- 8.9 km/l

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      piyush tumma
      Mar 13, 2024, 10:13:28 PM

      In hyd with traffic conditions I am getting around 12. Daily drive of 25kms..

        जवाब
        Write a Reply
        1
        B
        bhagavan
        Mar 9, 2024, 9:44:37 PM

        In the city like Bengaluru, I am getting about 13km. Driven on highways, I.e. Bengaluru-Mysuru, Bengaluru-Hassan and Bengaluru-Hyderabad. While I got 16.9km for Hyderabad trip, I got 18.2km for MysuruandHassan

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है