• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा दिवाली ऑफर्स: इन कारों पर मिल रही है पांच लाख रुपये तक की छूट

    इस दीपावली के अवसर पर होंडा अपनी कारों पर पांच लाख रुपये तक की छूट दे रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर सीआर-वी पर मिल रहा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 07, 2019 11:45 ist
    info icon
    published onOct 07, 2019 10:17 IST
    last updated onOct 07, 2019 11:45 IST
    404 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस दिवाली हुंडई की नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है। होंडा दीपावली के अवसर पर अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते आप हुंडई कार की खरीददारी पर पांच लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हुंडई की किस पर कितनी छूट मिल रही है ये जानेंगे यहां:-

    होंडा अमेज़

    अमेज़ के एस एडिशन को छोड़कर सभी वेरिएंट पर कंपनी चौथे व पांचवे साल की अतिरिक्त वारंटी दे रही है, जिसकी कीमत 12,000 रुपये है। अगर आप पुरानी कार से नई अमेज़ को एक्सचेंज करते हैं तो आप 30,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं। अगर आप पुरानी कार को एक्सचेंज नहीं करते हैं तो कंपनी आपको अमेज सेडान पर 16,000 रुपये के मेंटेनेंस पैकेज की सुविधा देगी। 

    होंडा अमेज एस एडिशन पर या तो आप 16,000 रुपये का मेंटेनेंस पैक या फिर 30,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। आपको बतां दें कि एस एडिशन पर इन में से केवल एक बार में एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। 

    होंडा जैज़

    जैज़ के सभी वेरिएंट पर कंपनी 50,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। जिन में 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    डब्ल्यूआर-वी पर कंपनी 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इस कार पर आप कुल 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

    होंडा सिटी

    सिटी सेडान पर आप कुल 62,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके सभी वेरिएंट पर कंपनी 32,000 रुपये की नकद छूट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट दे रही है। 

    होंडा बीआर-वी

    इस कार पर कंपनी 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही कंपनी इस गाड़ी पर 26,500 रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी मुहैया करा रही है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा नहीं लेते हैं तो आपको 36,500 रुपये की फ्री एक्सेसरीज मिलेगी। 

    होंडा सिविक

    सिविक के ऑफर को कई कैटेगरी में बांटा गया है। इसके सभी डीजल वेरिएंट पर कंपनी 2.5 लाख रुपये तक की नकद छूट दे रही है। इस कार पर कंपनी 52 फीसदी प्राइस पर बायबैक की गारंटी दे रही है, जो 36 महीने या 75,000 किलोमीटर तक मान्य है। सिविक के टॉप जेडएक्स डीजल मैनुअल वेरिएंट की बायबैक प्राइस 11,62,148 रुपये है। चुनिंदा कॉर्पोरेट और प्रोफेशनल इस कार को अपनी सुविधा के अनुसार 3, 4 या पांच साल के लिए लीज पर भी ले सकते हैं। 

    सिविक के पेट्रोल वी सीवीटी वेरिएंट पर कंपनी 2.50 लाख रुपये की नकद छूट और यही लीज ऑप्शन दे रही है। वीएक्स और जेडएक्स पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट पर 75,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और लीज ऑप्शन की पेशकश कर रही है। 

    होंडा सीआर-वी

    सीआर-वी पर आप सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं। इसके डीजल एडब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट पर कंपनी पांच लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी इस कार पर 52 फीसदी प्राइस पर बायबैक की गारंटी भी दे रही है, जो 36 महीने या 75,000 किलोमीटर तक मान्य है। सीआर-वी डीजल एडब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट की बायबैक प्राइस 17,04,041 रुपये है। 

    सीआर-वी 2डब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट पर आप चार लाख रुपये की नकद बचत कर सकते हैं। नकद डिस्काउंट के अलावा बाकी ऑफर सीआर-वी एडब्ल्यूडी 9एटी वेरिएंट वाले हैं।

    यह भी पढें : हुंडई दिवाली ऑफर्स: कीजिए 2 लाख रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है