• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ब्रियो का प्रोडक्शन हुआ बंद

    कम मांग के चलते प्रोडक्शन बंद किया गया है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On नवंबर 20, 2018 12:28 ist
    info icon
    published onNov 20, 2018 12:28 IST
    last updated onNov 20, 2018 12:28 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Brio Discontinued? Production Stopped

    होंडा ने कम मांग के चलते ब्रियो हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। सोसाइटी ऑफ़ ऑटोमोबाइल मेन्युफेक्चर्स (सियाम) की एक रिपोर्ट के मुताबिक होंडा ने अगस्त में ब्रियो हैचबैक की 120 यूनिट और सितम्बर में 102 यूनिट तैयार की थी। प्रोडक्शन बंद को लेकर अभी तक होंडा की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    Honda Brio Discontinued? Production Stopped

    यदि ब्रियो के बंद होने की चर्चा को सच मान लिया जाए तो अब कंपनी के पोर्टफोलियो में सात कारें ही शेष बचती हैं। इन में अमेज़, जैज़, डब्ल्यूआर-वी, सिटी, बीआर-वी, सीआर-वी और अकॉर्ड शामिल है। इन कारों में जैज़ एक मात्र प्रीमियम हैचबैक है। इसका मुकाबला मारूति बलेनो, एलीट आई20 और फॉक्सवेगन पोलो से है।

    भारत में होंडा ब्रियो को 2011 में पेश किया गया था, उस दौरान इसे युवा ग्राहकों ने काफ़ी सराहा था। इसके बाद भी होंडा ब्रियो बिक्री के मामले में सेगमेंट की दूसरी कारों से पीछे ही रही। ब्रियो की अधिक कीमत और समय पर अपडेट न आना इसके पिछड़ने का अहम कारण रहा है।

    Honda Brio Discontinued? Production Stopped

    होंडा के डीलर अब भी ब्रियो की बुकिंग ले रहे हैं, ताकि कार के मौजूदा स्टॉक को जल्द से जल्द निपटाया जा सके। होंडा ब्रियो पर कंपनी 1900 रुपए का फ्री इंश्योरेंस भी दे रही है।

    होंडा ने हाल ही में इंडोनेशिया मोटर शो 2018 में नई जनरेशन की ब्रियो से पर्दा उठाया था। नई ब्रियो का बाहरी डिजायन दूसरी जनरेशन की अमेज़ से प्रेरित है। भारत में नई ब्रियो के आने की अभी कोई संभावना नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कंपनी का पूरा फोकस प्रीमियम सेगमेंट पर रहेगा। हाल ही में होंडा ने अपनी प्रीमियम एसयूवी सीआर-वी को लॉन्च किया है। जल्द ही कंपनी नई सिविक को भी यहां उतारने वाली है।

    यह भी पढें : कल लॉन्च होगी नई मारूति अर्टिगा

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    होंडा ब्रियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है