• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 एमजी हेक्टर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, फ्रंट प्रोफाइल की दिखी झलक

    लीक हुई तस्वीरों में फेसलिफ्टेड हेक्टर की नई फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है।  इस गाड़ी में नई मैश क्रोम ग्रिल, नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर और मॉडिफाइड हेडलैम्प डिज़ाइन देखने को मिलेगी।  नई एमजी हेक्टर का केबिन एकदम नया होगा और इसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।  इस एसयूवी कार में एडीएएस फीचर दिया जाएगा जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।  2022 एमजी हेक्टर के इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव शायद ही होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 21, 2022 14:44 ist
    info icon
    published onNov 21, 2022 13:56 IST
    last updated onNov 21, 2022 14:44 IST
    478 Views
    • Write a कमेंट

    इस एसयूवी कार के अपडेट वर्जन को 2022 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

    MG hector facelift

    • लीक हुई तस्वीरों में फेसलिफ्ट हेक्टर की नई फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। 
    • इस गाड़ी में नई मैश क्रोम ग्रिल, नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर और मॉडिफाइड हेडलैम्प डिज़ाइन देखने को मिलेगी। 
    • नई एमजी हेक्टर का केबिन एकदम नया होगा और इसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। 
    • इस एसयूवी कार में एडीएएस फीचर दिया जाएगा जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
    • 2022 एमजी हेक्टर के इंजन ऑप्शंस में बदलाव शायद ही होगा।

    फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा पहली बार है जब यह गाड़ी बिना कवर से ढकी नज़र आई है। टेस्टिंग की लेटेस्ट तस्वीरों में इस एसयूवी कार की नई फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है जो लुक्स में एकदम फ्रेश और पहले से ज्यादा प्रीमियम नज़र आ रही है।

    2022 MG Hector teased

    2022 एमजी हेक्टर में नई मैश क्रोम ग्रिल के साथ नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर दिया जाएगा। इस गाड़ी में हेडलैंप की डिज़ाइन को भी थोड़ा बहुत मॉडिफाई किया गया है, इस पर अब क्रोम कवरिंग के बजाए ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलती है। सामने आई तस्वीरों में इस कार के साइड और रियर प्रोफाइल की झलक देखने को नहीं मिली है, लेकिन फोटोज़ के जरिए दिखी साइड प्रोफाइल की हल्की झलक से पता चला है कि इसमें नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    हालांकि, एमजी अपनी नई हेक्टर के इंटीरियर से पहले ही पर्दा उठा चुकी है। इस गाड़ी में केबिन के अंदर अब भी ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम मिलेगी, लेकिन इसका केबिन लेआउट अब पहले से एकदम नया होगा। इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है। इसके अलावा इसमें हाइलाइट फीचर के तौर पर वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस बड़ा 14-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 

    2022 MG Hector ambient lighting

    अपडेट हेक्टर में कई सारे फीचर अपग्रेड्स मिलेंगे। इसमें किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण एडिशन एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर का होगा जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग/डिपार्चर असिस्ट, हाई-बीम असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    एमजी की इस अपकमिंग एसयूवी कार के इंजन ऑप्शंस में बदलाव शायद ही किए जाएंगे। इस गाड़ी में अब भी पहले की तरह ही 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस मिलने जारी रह सकते हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह ही मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिल सकती है। 

    2022 MG Hector cabin

    भारत में फेसलिफ्ट हेक्टर को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस गाड़ी के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी। अनुमान है कि नई एमजी हेक्टर की प्राइस 18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    यह भी पढ़ें : 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी, नई एमजी हेक्टर और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी समेत इस साल लॉन्च या शोकेस होंगी ये 5 एसयूवी कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है