• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ग्रेविटास की थर्ड रो में क्या होगा खास, जानेंगे यहां

    टाटा हैरियर के 7-सीटर वर्जन को भारत में ग्रेविटास नाम से पेश किया जाएगा। भारत में यह कार फरवरी 2020 में लॉन्च होगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 02, 2019 14:33 ist
    info icon
    published onDec 02, 2019 14:33 IST
    last updated onDec 02, 2019 14:33 IST
    187 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स इन दिनों हैरियर एसयूवी के 7-सीटर वर्जन पर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे बजर्ड नाम से जाना जाता है, जबकि भारत में यह कार ग्रेविटास नाम से आएगी। भारत मे इसे फरवरी 2020 में लॉन्च किया जाना है। अब सवाल ये उठता है कि यह रेग्यूलर हैरियर से कैसे अलग होगी? तो आपको बतां दें कि इसमें एक एक्स्ट्रा रो (थर्ड रो) मिलेगी, जिससे इसमें सात पैसेंजर बैठ सकेंगे। क्या खासियतें समाई होंगी इस कार में, ये जानेंगे यहां:-

    टाटा मोटर्स ने जिनेवा मोटर शो 2019 में इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल से पर्दा उठाया था। भारत आने वाली ग्रेविटास काफी हद तक बजर्ड जैसी होगी, हालांकि इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

    टाटा बजर्ड की थर्ड रो पर दो व्यस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसकी आखिरी रो की सीट को 50ः50 अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है। 

    बजर्ड की बीच वाली रो की सीट को आगे और पीछे की तरफ खिसका सकते हैं, जिससे थर्ड रो सीट पर बैठे पैसेजर को अच्छा नी-रूम स्पेस मिल सकता है। इसकी सीट 60ः40 अनुपात में बंटी है। इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट और कप होल्डर दिए गए हैं, जिससे राइडिंग के वक्त आखिरी रो में बैठे पैसेंजर को काफी कंफर्ट मिलता है। 

    टाटा मोटर्स ने आखिरी रो में बैठे पैसेंजर के कंफर्ट को काफी ध्यान में रखा गया है। इसके लिए कंपनी ने इसमें एसी और चार्जर पॉइंट दिए हैं। बजर्ड में थर्ड पैसेंजर के लिए इंडिपेंडेट ब्लोअर कंट्रोल, यूएसबी और ऑक्स-इन के साथ दिया गया है। इससे ना केवल पैसेंजर एसी की स्पीड को कंट्रोल कर सकता है बल्कि अपने फोन को चार्ज करने के साथ ही अपने पसंदीदा म्यूजिक का भी लुफ्त उठा सकता है। इसके लिए आखिरी रो में बैठे पैसेंजर को अपना फोन आगे वाले पैसेंजर को देने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि उपभोक्ता को आखिरी रो की सीट पर जाने और आने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि थर्ड सीट के अलावा इसके बाकी सभी फीचर मौजूदा हैरियर जैसे हो सकते हैं। आज के समय में ग्राहक कार की छत पर सनरूफ चाहते हैं, ऐसे में अनुमान है कि कंपनी ग्रेविटास में पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है।

    यह भी पढें : जानिए टाटा ग्रेविटास के बारे में 5 खास बातें

    was this article helpful ?

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है