• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स रियर व्हील ड्राइव डीजल ऑटोमैटिक मॉडल असल में कैसा करता है परफॉर्म? जानिए यहां

    हाल ही में हमनें इस 5 डोर थार के डीजल ऑटोमैटिक मॉडल को ड्राइव किया है जिसमें रियर व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 23, 2024 19:18 ist
    info icon
    published onSep 23, 2024 19:18 IST
    last updated onSep 23, 2024 19:18 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx real-world performance tested

     

    अगस्त 2024 में महिंद्रा थार रॉक्स को लॉन्च किया गया था ​और उस दिन से ही इंडियन कार मार्केट में इसकी काफी चर्चा है। इस दौरान हमनें इसकी रियल वर्ल्ड कंडीशंस में परफॉर्मेंस को परखा जिसके बारे में हम आपसे आगे शेयर करने जा रहे हैं:

    पावरट्रेन डीटेल्स

    Mahindra Thar Roxx

    इंजन 

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    175 पीएस

    टॉर्क 

    370 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन

    रियर व्हील ड्राइव/4 व्हील ड्राइव

    इसमें डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो 152 पीएस की पावर और 330 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ये इंजन 175 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है जिसमें डीजल इंजन के समान ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। 

    एक्सलरेंशन टेस्ट

    Mahindra Thar Roxx rear

    टेस्ट

    नतीजा

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    11.20 सेकंड्स

    क्वार्टर माइल

    17.71 सेकंड्स में 124.32 किलोमीटर प्रति घंटे

    किकडाउन (20-80 किलोमीटर प्रति घंटे)

    6.59 सेकंड्स

    महिंद्रा थार रॉक्स को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 11 सेकंड्स से ज्यादा का समय लगता है। थार रॉक्स के वजन को देखते हुए तो ये चीज काफी अच्छी है। इसे क्वार्टर माइल का सफर तय करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा मगर 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे के किकडाउन में 7 सेकंड्स लगे। 

    ब्रेकिंग टेस्ट

    Mahindra Thar Roxx rear

    टेस्ट

    नतीजा

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    42.12 मीटर

    80-0 किलोमीटर प्रति घंटे

    25.39 मीटर

    बेस वेरिएंट एमएक्स1 को छोड़कर महिंद्रा थार रॉक्स में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसने 100 से 0 की स्पीड पर आने में 45 मीटर की दूरी तय की वहीं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पूरी तरह रूकने में 25 मीटर लगे। 

    नोट: रियल वर्ल्ड कंडीशन ड्राइवर,रोड कंडीशन,व्हीकल की हैल्थ और वेदर कंडीशन पर भी निर्भर करती है। 

    कीमत और कंपेरिजन

    महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 20.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। हालांकि महिन्द्रा ने थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा नहीं की है। इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5 डोर से है, इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी से बड़ी कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: महिन्द्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है