• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2024 में किस सब-4 मीटर एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    इस लिस्ट की आठ कार में से केवल एक एसयूवी 11 शहरों में तुरंत घर लाई जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 18, 2024 17:18 ist
    info icon
    published onNov 18, 2024 17:18 IST
    last updated onNov 18, 2024 17:18 IST
    821 Views
    • Write a कमेंट

    Waiting period on sub-4m SUVs in November

    भारत में एसयूवी कार की डिमांड ग्राहकों के बीच काफी बढ़ गई है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि आप भी इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की किसी कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। वर्तमान में इस सेगमेंट में चुनने के लिए कुल 8 कारें मौजूद हैं जिनमें से मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है, जिन पर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। नवंबर 2024 में भारत के टॉप 20 शहरों में कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी के लिए आपको कितना करना होगा इंतजार, जानिए आगे:

    शहर 

    टाटा नेक्सन 

    मारुति ब्रेजा 

    हुंडई वेन्यू 

    हुंडई वेन्यू एन लाइन 

    किआ सोनेट 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    निसान मैग्नाइट 

    रेनो काइगर 

    नई दिल्ली 

    1-1.5 महीने 

    1 महीना 

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    1.5 महीने 

    2.5-3 महीने 

    बेंगलुरु 

    1-2 महीने 

    1-2 महीने 

    1-1.5 महीने 

    2 महीने 

    1 week

    2 महीने 

    1 महीना 

    मुंबई 

    1.5-2 महीने 

    2-2.5 महीने 

    1-2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    0.5-1 महीना 

    हैदराबाद 

    0.5-1 महीना 

    1.5 महीने 

    1-2 महीने 

    1.5 महीने 

    1 महीना 

    पुणे 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    2 महीने 

    1 महीना 

    0.5 महीना 

    0.5-1 महीना 

    चेन्नई 

    1.5-2 महीने 

    2 महीने 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    जयपुर 

    1 महीना 

    2-3 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1-1.5 महीना 

    1 महीना 

    0.5 महीना 

    अहमदाबाद  

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    2.5-3.5 महीने  

    1 महीना 

    3-4 महीने 

    0.5 महीना 

    गुरुग्राम 

    1-2 महीने 

    1.5-2 महीने 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    0.5-1 महीना 

    0.5-1 महीना 

    लखनऊ  

    1 महीना 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    0.5 महीना 

    2.5-3 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    कोलकाता 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    2-2.5 महीने 

    1 महीना 

    ठाणे 

    1-1.5 महीने 

    2 महीने 

    1.5-2 महीने 

    2.5 महीने 

    1 महीना 

    0.5-1 महीना 

    सूरत 

    1-1.5 महीने 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    0.5 महीना 

    0.5-1 महीना 

    गाजियाबाद 

    1 महीना 

    2 महीने 

    1-2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    2-3 महीने 

    0.5-1 महीना 

    चंडीगढ़ 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    1.5 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    कोयंबटूर 

    1-2 महीने 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    2 महीने 

    0.5 महीना 

    0.5 महीना 

    पटना 

    2 महीने 

    2 महीने 

    1 महीना 

    2.5-3.5 महीने 

    0.5 महीना 

    2 महीने 

    फरीदाबाद 

    1 महीना 

    2-2.5 महीने 

    1 महीना 

    2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    0.5 महीना 

    इंदौर 

    2 महीने 

    2-2.5 महीने 

    1-1.5 महीने 

    2 महीने 

    0.5 महीना 

    6 महीने 

    0.5 महीना 

    0.5 महीना 

    नोएडा 

    1.5-2 महीने 

    2-3 महीने 

    1-2 महीने 

    1 महीना 

    1 महीना 

    1-2 महीने 

    0.5 महीना 

    Tata Nexon 2023

    • बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, इंदौर और नोएडा जैसे शहरों में ग्राहकों को टाटा नेक्सन कार को घर लाने के लिए 2 महीने तक का इंतजार करना होगा। वहीं, अगर आप फरीदाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर में रहते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी एक महीने के अंदर मिल जाएगी।

    • मारुति ब्रेजा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार है। नवंबर में इस गाड़ी पर औसत 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, सूरत में रहने वाले ग्राहक इसे तुरंत घर ला सकते हैं। वहीं, जयपुर और नोएडा जैसे शहरों में इस एसयूवी कार को घर लाने के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना होगा।

    Hyundai Venue

    • हुंडई की पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू पर मुंबई, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में दो महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, पुणे, पटना और फरीदाबाद जैसे शहरों में इसे एक महीने के अंदर घर लाया जा सकता है।

    • हुंडई वेन्यू के स्पोर्टी वर्जन वेन्यू एन लाइन पर नवंबर में 2 महीने के आसपास का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अहमदाबाद और पटना जैसे शहरों में इसे 3.5 महीने में घर लाया जा सकेगा, जबकि मुंबई, लखनऊ, नोएडा और कोयंबटूर में रहने वाले ग्राहकों को इसकी डिलीवरी एक महीने में मिल सकेगी।

    2024 Kia Sonet

    • किआ सोनेट पर औसत एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह गाड़ी मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता और ठाणे जैसे शहरों में तुरंत घर लाई जा सकती है। यदि आप इसे चंडीगढ़ में बुक करते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी दो महीने में मिल सकेगी।

    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर औसत दो महीने का वेटिंग टाइम चल रहा है। इंदौर में इस गाड़ी को सबसे ज्यादा 6 महीने में घर लाया जा सकेगा। यदि आप इस कार को मुंबई, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और फरीदाबाद जैसे शहरों में बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी एक महीने में मिल सकेगी।

    Nissan Magnite Front

    • निसान मैग्नाइट एसयूवी को हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और पटना जैसे शहरों में तुरंत घर लाया जा सकता है। वहीं, बेंगलुरु, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा।

    • रेनो काइगर सेगमेंट की इकलौती कार है जो कि 11 शहरों में तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। वहीं, पुणे, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए आपको एक महीने तक का इंतजार करना होगा।

    • नोट:  कार का वेटिंग टाइम आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट और कलर एवं बचे हुए स्टॉक के हिसाब से अलग हो सकता है। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप्स पर संपर्क करें।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है