• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के वेरिएंट्स की जानकारी आई सामने, 27 जून को होगी लॉन्च

    महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एन को भारत में 27 जून को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन नहीं मिलेगा, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन इसमें बेस वेरिएंट जेड2 को छोड़कर सभी वेरिएंट के साथ दिया जाएगा। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो के केवल टॉप वेरिएंट ज़ेड8 में कैप्टेन सीटों का ऑप्शन मिलेगा।  नई स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर डीजल इंजन (दो पावर ट्यूनिंग के साथ) और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।   इसके डीजल वेरिएंट में ज़िप, ज़ैप और ज़ूम के साथ तीन ड्राइव मोड मिलेंगे। फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन इसमें टॉप डीजल वेरिएंट जेड6 और ज़ेड8 के साथ मिलेगा।  भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 24, 2022 16:15 ist
    info icon
    published onJun 24, 2022 16:15 IST
    last updated onJun 24, 2022 16:15 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N

    • महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एन को भारत में 27 जून को लॉन्च करेगी।

    • इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन नहीं मिलेगा, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन इसमें बेस वेरिएंट जेड2 को छोड़कर सभी वेरिएंट के साथ दिया जाएगा।

    • 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो के केवल टॉप वेरिएंट ज़ेड8 में कैप्टेन सीटों का ऑप्शन मिलेगा। 

    • नई स्कॉर्पियो में 2.2-लीटर डीजल इंजन (दो पावर ट्यूनिंग के साथ) और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।  

    • इसके डीजल वेरिएंट में ज़िप, ज़ैप और ज़ूम के साथ तीन ड्राइव मोड मिलेंगे।

    • फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन इसमें टॉप डीजल वेरिएंट जेड6 और ज़ेड8 के साथ मिलेगा। 

    • भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को भारत में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अब इस एसयूवी कार के वेरिएंट लाइनअप से भी पर्दा उठा दिया है। यह गाड़ी चार वेरिएंट जेड2, ज़ेड4, जेड6 और जेड8 में आएगी। 

    पेट्रोल लाइनअप 

    स्कॉर्पियो एन पेट्रोल 

    वेरिएंट 

    मैनुअल 

    ऑटोमेटिक 

    ज़ेड2 7-सीटर 

    हां 

    नहीं 

    ज़ेड4 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    ज़ेड6 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8 6-सीटर 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8एल 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8एल 6-सीटर 

    हां 

    हां 

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के बेस वेरिएंट ज़ेड2 7-सीटर के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इस अपकमिंग कार में पेट्रोल वेरिएंट के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी नहीं दिया जाएगा।

    Mahindra Scorpio N

    डीजल लाइनअप 

    स्कॉर्पियो एन डीजल 

     

    वेरिएंट 

    ट्रांसमिशन 

    ड्राइवट्रेन 

    मैनुअल 

    ऑटोमेटिक 

    फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन 

    ज़ेड2 7-सीटर  

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    ज़ेड4 7-सीटर  

    हां 

    हां 

    हां (केवल मैनुअल)

    ज़ेड6 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    हां (केवल मैनुअल)

    ज़ेड8 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8 6-सीटर 

    हां 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8एल 7-सीटर 

    हां 

    हां 

    हां 

    ज़ेड8एल 6-सीटर 

    हां 

    हां 

    हां 

    महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एन कार के बेस डीजल वेरिएंट ज़ेड2 के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं देगी। यदि आप डीजल-मैनुअल वेरिएंट के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन को चुनना चाहते हैं तो ऐसे में यह ऑप्शन आपको केवल मिड वेरिएंट ज़ेड4 और ज़ेड6 के साथ ही मिल सकेगा। 

    निष्कर्ष :

    Mahindra Scorpio N

    • स्कॉर्पियो-एन के पेट्रोल और डीजल लाइनअप में टॉप वेरिएंट ज़ेड8 के साथ 6-सीटर लेआउट का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सेकंड रो पर कैप्टेन सीटें दी जाएंगी।  

    • एक्सयूवी 700 की तरह ही स्कॉर्पियो एन के साथ भी लग्ज़री पैक का ऑप्शन मिलेगा जिसे केवल ज़ेड8 वेरिएंट के साथ ही दिया जाएगा। इसके तहत 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। 

    • ज़ेड4 डीजल वेरिएंट में दिया गया इंजन दो पावर ट्यूनिंग 132 पीएस और 175 पीएस और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन 175 पीएस पावर जनरेट करने वाले इंजन के साथ ही मिलेगा।

    यहां देखें स्कॉर्पियो में दिए जाने वाले सभी पावरट्रेन ऑप्शंस:-

     

    डीजल लो वेरिएंट

    डीजल हाई वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    इंजन 

    2.2-लीटर 

    2.2-लीटर 

    2-लीटर टर्बो 

    पावर 

    132 पीएस 

    175 पीएस 

    202 ईएसएस 

    टॉर्क 

    300 एनएम 

    370 एनएम /400 एनएम

    370 एनएम /380  एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी

    6- स्पीड एमटी /6-स्पीड एटी

    6- स्पीड एमटी /6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव 

    रियर-व्हील-ड्राइव/फोर-व्हील-ड्राइव  

    रियर-व्हील-ड्राइव

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के डीजल वेरिएंट में ज़िप, ज़ैप और ज़ूम के साथ एक्सयूवी700 की तरह तीन ड्राइव मोड मिलेंगे।  

    कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इस एसयूवी कार की कीमत 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा/अल्कज़ार, टाटा हैरियर/सफारी और टोयोटा फॉर्च्यूनर के अफोर्डेबल वेरिएंट से रहेगा।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड एसयूवी का सीरीज प्रोडक्शन जल्द होगा शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    tenzin ugyen
    Jun 24, 2022, 3:37:43 PM

    If launch market soon to Bhutan, I wuld lyk waitn booking suv new scorpioscorpio-N getaway pick up ?,n our bhutanese peoples customers can choose pick up or suv gen,new scorpio-N, n current scorpio .

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है