• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    यह पांच अफोर्डेबल कारें वायरलैस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से हैं लैस

    मारुति ऑल्टो 800 से लेकर अधिकतर सभी कारों में इन दिनों टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का ऑप्शन दिया जाता है। कार कंपनियों द्वारा अपनी सभी कारों में आजकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का विकल्प दिया जाता है। यह मिरर्ड इंटरफेस होते हैं जो इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखने को मिलते हैं तब जब इसे एंड्रॉइड और आईओएस फोन से कनेक्ट किया जाए। यदि आप इसकी खासियतों और कमियों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां इसके बारे में पढ़ सकते हैं।  आजकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कारों में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वायरलैस कनेक्टिविटी भी दी जा रही है। इसके साथ यूएसबी केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  इसे ब्लूटूथ और वाईफाई से कनेक्ट भी किया जा सकता है। यहां देखें पांच अफोर्डेबल कारें जो इन फीचर्स से हैं लैस :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 21, 2021 12:31 ist
    info icon
    published onMay 21, 2021 12:31 IST
    last updated onMay 21, 2021 12:31 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ऑल्टो 800 से लेकर अधिकतर सभी कारों में इन दिनों टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का ऑप्शन दिया जाता है। कार कंपनियों द्वारा अपनी सभी कारों में आजकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का विकल्प दिया जाता है। यह मिरर्ड इंटरफेस होते हैं जो इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखने को मिलते हैं तब जब इसे एंड्रॉइड और आईओएस फोन से कनेक्ट किया जाए। यदि आप इसकी खासियतों और कमियों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां इसके बारे में पढ़ सकते हैं। 

    आजकल इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कारों में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वायरलैस कनेक्टिविटी भी दी जा रही है। इसके साथ यूएसबी केबल की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  इसे ब्लूटूथ और वाईफाई से कनेक्ट भी किया जा सकता है। यहां देखें पांच अफोर्डेबल कारें जो इन फीचर्स से हैं लैस :-

    निसान मैग्नाइट 

    • मैग्नाइट में सबसे पहले वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का ऑप्शन दिया गया था।  यह इस फीचर के साथ आने वाली सबसे अफोर्डेबल कार है। 

    •  मैग्नाइट कार में वायरलैस चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है जिसके चलते यूएसबी केबल की जरूरत नहीं पड़ती है।  

    • इसके टॉप वेरिएंट एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम वेरिएंट में भी यह फीचर्स दिए गए हैं। मैग्नाइट के टॉप वेरिएंट एक्सवी की प्राइस 6.99 लाख रुपए से शुरू होती है। 

    • भारत में मैग्नाइट एसयूवी कार की प्राइस 5.59 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच है। 

    रेनॉल्ट काइगर 

    • मैग्नाइट की बजाए काइगर में यह फीचर केवल टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड के साथ ही मिलता है।  इस वेरिएंट की प्राइस 7.69 लाख रुपए से शुरू होती है।
    • भारत में रेनॉल्ट काइगर की प्राइस 5.45 लाख रुपए से 9.75 लाख रुपए के बीच है।  

    हुंडई आई20 

    • आई20 कार में यह फीचर केवल मिड वेरिएंट स्पोर्टज़ में ही मिलता है जिसकी प्राइस 7.69 लाख रुपए से शुरू होती है।  
    • स्पोर्टज़ वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं, टॉप वेरिएंट एस्टा और एस्टा (ओ) वेरिएंट्स में एडवांस 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है।  

    • भारत में इस कार की प्राइस 6.85 लाख रुपए से 11.34 लाख रुपए के बीच है। 

    किया सोनेट 

    • सोनेट को हाल ही में नया अपडेट मिला है। इसमें वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर शामिल किया गया है।  

    • यह फीचर इस कार के केवल एचटीके+ और एचटीएक्स वेरिएंट के साथ ही मिलता है। इसके एचटीके+ वेरिएंट की प्राइस 8.65 लाख रुपए है।  

    • इसके टॉप एचटीएक्स+ और जीटीएक्स+ वेरिएंट में बड़ा और एडवांस 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है।  यह वायरलैस कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट नहीं करता है।  

    • किया सोनेट की प्राइस 6.79 लाख रुपए से 13.35 लाख रुपए के बीच है।  

    हुंडई वरना  

    Hyundai Verna

    • वरना सेगमेंट की एकमात्र सेडान है जो वायरलैस कनेक्टिविटी फीचर के साथ आती है।  

    • इसमें मिड वेरिएंट एस+ और एसएक्स वेरिएंट में वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ दिया गया है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का ज्यादा एडवांस वर्जन मिलता है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।  

    • एस+ वेरिएंट की प्राइस 9.60 लाख रुपए से शुरू होती है। 

    • हुंडई वरना की प्राइस 9.19 लाख रुपए से 15.25 लाख रुपए के बीच है।  

    यह भी पढ़ें : आपका फ्यूल बचाएगा गूगल मैप्प्स,जानिए कैसे

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है