• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आपका फ्यूल बचाएगा गूगल मैप्प्स,जानिए कैसे

    गूगल ने अपनी आई/ओ कॉन्फ्रेंस में इस बात से पर्दा उठाया है कि उन्हें अपने मैप फीचर को नया अपडेट दिया है जिससे बेहतर स्ट्रीट व्यू,बेहतर नेविगेशन रूट्स जैसी कई चीजों में सुधार हो गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 21, 2021 11:37 ist
    info icon
    published onMay 21, 2021 11:37 IST
    last updated onMay 21, 2021 11:37 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    इस अपडेट में ड्राइवर के लिए सबसे खास नेविगेशन प्लानिंग के रूप में एक नया अपडेट दिया गया है। इस फीचर के तहत गूगल मैप्स ड्राइवर को ऐसे रूट्स बताएगा जहां ज्यादा ब्रेक लगाने की जरूरत ना पड़े। इस फीचर की मदद से एक तो आप आराम से बिना रूके ड्राइव कर पाएंगे और दूसरा आपका फ्यूल भी बचेगा। ये सब मशीन लर्निंग के जरिए होगा जहां रोड ग्रेड,ट्रैफिक फ्लो,​आपकी जर्नी का डिस्टेंस और मैप्स का असेस्मेंट किया जाएगा। 


    इसके अलावा गूगल की ओर से स्ट्रीट मैप्स में भी सुधार किया जा रहा है जो पैदल चलने वालो को बेहतर रूट तय करने की सहूलियत देगा। इसमें पैदल चलने वालों को साइडवॉक और रोड की चौड़ाई का पता चल सकेगा और ये फीचर केवल पैदल चलने वालों के लिए ही काम नहीं आएगा। बल्कि ​दिव्यांग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। गूगल मैप्स के लाइव व्यू फीचर की मदद से अब ऐसी बिल्डिंग्स को भी आसानी से ढूंढा जा सकेगा जिनतक पहुंच पाना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही गूगल अपने एक फीचर को भी अपडेट करेगा जिसमें यूजर को पता चल जाएगा कि किसी क्षेत्र में ज्यादा भीड़ है और किसमें नहीं। 

    गूगल इन तमाम अपडेट्स को चरणबद्ध तरीके से शुरु करेगा मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या ये फीचर भारत में आएगा कि नहीं। हालांकि इसका फ्यूल एफिशिएंसी और एरिया बिजीनेस को पूरी दुनिया में पेश किया जाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है