• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर हुंडई सेंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और ऑरा पर पाएं 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने हुंडई की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर में हुंडई अपनी सेंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और ऑरा पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। क्रेटा, वेन्यू, अल्कजार और हाल ही में लॉन्च हुई आई20 एन लाइन पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 07, 2021 10:58 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 10:58 IST
    last updated onSep 07, 2021 10:58 IST
    532 Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा पर इस महीने सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • सेंट्रो और आई20 पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 सितंबर 2021 तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने हुंडई की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर में हुंडई अपनी सेंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और ऑरा पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। क्रेटा, वेन्यू, अल्कजार और हाल ही में लॉन्च हुई आई20 एन लाइन पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।

    यहां देखिए मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्सः-

    सेंट्रो

    ऑफर

    सेंट्रो

     

    एरा (बेस मॉडल) वेरिएंट

    अन्य वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    40,000 रुपये तक

    • सेंट्रो के पेट्रोल वेरिएंट पर यह सभी ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • सेंट्रो के सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मिलेंगे।
    • हुंडई सेंट्रो की प्राइस 4.76 लाख से 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    • ग्रैंड आई10 निओस के केवल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • अन्य वेरिएंट नकद डिस्काउंट 20,000 कम दिया जा रहा है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य रहेंगे। सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मिलेंगे।
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की प्राइस 5.29 लाख से 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई आई20

    ऑफर

    आई20

     

    आईएमटी टर्बो वेरिएंट्स

    डीजल वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    --

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    • आई20 डीजल पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है जबकि पेट्रोल मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • आई20 टर्बो वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • हुंडई आई20 की प्राइस 6.91 लाख से 11.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    ऑफर

    ऑरा

     

    टर्बो वेरिएंट्स

    सीएनजी वेरिएंट्स

    अन्य वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    --

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    25,000 रुपये तक

    • हुंडई ऑरा टर्बो पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • इस सब 4 मीटर सेडान कार की प्राइस 5.99 लाख से 9.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट की राशि कम-ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : रेनो डस्टर, काइगर, ट्राइबर और क्विड पर इस सितंबर पाएं 2.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    was this article helpful ?

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है