• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ऑफर्स : हैरियर और हैक्सा की ऑनलाइन बुकिंग पर मिल रहा है अतिरिक्त कैशबैक

    टाटा हैरियर और हैक्सा को कंपनी की वेबसाइट से बुक कराने पर 100 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। अतिरिक्त कैशबैक के तौर पर अधिकतम 30,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 26, 2019 12:38 ist
    info icon
    published onSep 26, 2019 12:38 IST
    last updated onSep 26, 2019 12:38 IST
    785 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त कैशबैक ऑफर की पेशकश की है। इस महीने कंपनी अपनी कारों पर पहले से ही कई लाभ व डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। टाटा का कहना है कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हैरियर और हैक्सा की बुकिंग कराने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को 30,000 रुपए की भुगतान राशि देनी होगी। यह ऑफर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से की गई बुकिंग पर ही मान्य है। इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर 2019 है।

    अतिरिक्त कैशबैक ऑफर को प्राप्त करने के लिए हैक्सा और हैरियर की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट से कराने के बाद सभी जरूरी औपचारिकताओं को डीलरशिप से पूरा करना होगा। इसके बाद कार की डिलीवरी कर दी जाएगी। साथ ही पूरी कैशबैक राशि को ग्राहकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अतिरिक्त कैशबैक के साथ कंपनी इन कारों पर जो रेग्यूलर ऑफर दे रही है, उनका फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा।

    अतिरिक्त कैशबैक के अलावा कंपनी हैक्सा पर 50,000 रुपए तक की नकद छूट और 35,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं हैरियर पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और ऑनलाइन बुकिंग पर 30,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इससे हैरियर पर आप कुल 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    फेस्टिव सीजन के शुरुआत से ही इन ऑफर्स को पेश करके टाटा मोटर्स अपनी सेल को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रही है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हेक्सा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    akhilesh
    Jan 21, 2021, 9:37:00 PM

    When tata hexa lounch .

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      goutam salam
      Nov 27, 2019, 11:59:42 AM

      This cashback offer is a gimmick. I have made my online booking for Harrier on 26/09/2019 & got my delivery on 15/11/2019. No cashback till date while dealership & Tata Motors playing blame game.

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है