• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: फ्यूचूरो-ई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को मारुति कर सकती है शोकेस

    संभावित तौर पर शोकेस किया जाने वाला मॉडल मारुति की एक छोटी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जिसे भारत में 2021 तक लॉन्च भी किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 10, 2019 11:35 ist
    info icon
    published onDec 10, 2019 11:28 IST
    last updated onDec 10, 2019 11:35 IST
    316 Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति सुज़ुकी ने'फ्यूचूरो-ई' नाम को कराया ट्रेडमार्क
    • इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते वैगन-आर के इलेक्ट्रिक वर्जन की लॉन्चिंग टली
    • 10 से 12 लाख रुपये हो सकती है मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 

    मारुति ने फ्यूचूरो-ई नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए एक एप्लिकेशन दाखिल की है। इसे देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी 2020 ऑटो एक्सपो में इस नाम से एक कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस कर सकती है। 

    यह कॉन्सेप्ट मारुति वैगन-आर ईवी पर बेस्ड हो सकता है जिसकी कंपनी द्वारा पिछले एक साल से टेस्टिंग की जा रही है। 

    मारुति ने 2018 ऑटो एक्सपो में भी कुछ इसी नाम से एक कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया था। फ्यूचर-एस नाम से शोकेस किया गया ये मॉडल बाद में एस-प्रेसो क्रॉस हैचबैक के नाम से बाज़ार में आया। फ्यूचूरो-ई को भी कंपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश कर सकती है। 

    इंडियन कारमेकर मारुति सुज़ुकी ने 2020 में वैगन-आर के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की योजना बनाई है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल अपनी इस योजना को टाल दिया है। मारुति सुज़ुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव के अनुसार भारत में स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है और इस वक्त सरकार का इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर है। 

    यदि मारुति यहां अपनी प्रस्तावित स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करती है तो इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टिगॉर इलेक्ट्रिक और अपकमिंग महिंद्रा ई-केयूवी से होगा। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई की ये इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज के बाद चलेगी 1000 किलोमीटर!

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है