• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखा नई होंडा जैज़ का केबिन

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बिक्री 2020 में शुरू होगी, भारत में इसे 2020 के आखिर तक या फिर 2021 की शुरूआत में पेश किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 29, 2019 18:03 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 18:03 IST
    last updated onMar 29, 2019 18:03 IST
    726 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Honda Jazz

    चौथी जनरेशन की होंडा जैज़ को एक फिर यूरोप की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के केबिन की झलक दिखाई दी है। जापान में इसे साल के आखिर तक दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है।

    2020 Honda Jazz

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई जैज़ का डैशबोर्ड पूरी तरह से नया है। नई जैज़ को थोड़ा नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है, जिससे सड़क के बाहर का नजारा बेहतर तरीके से दिखाई देता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यही डैशबोर्ड नई होंडा सिटी और डब्ल्यूआर-वी में भी दिया जा सकता है। नई जैज़ का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूदा मॉडल जैसा प्रतीत होता है।

    2020 Honda Jazz

    होंडा सिविक की तरह इस में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इंफोटेनमेंट सिस्टम को डैशबोर्ड पर ऊभरा हुआ रखा गया है, जिससे ये बड़ा और दमदार नज़र आता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे की तरफ कंट्रोल्स दिए गए हैं। कार का स्टीयरिंग व्हील कंपनी की जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक ई-प्रोटोटायप से प्रेरित है। चर्चाएं हैं कि कार केबिन में मौजूदा मॉडल की तरह अच्छा-खासा स्पेस मिलेगा। कार में मैजिक सीटें मिलेंगी या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहना सही नहीं होगा।

    2020 Honda Jazz

    नई जैज़ के बाहरी डिजायन में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे अहम बदलाव आगे और पीछे वाले हिस्से में नज़र आएंगे। भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में नई जैज़ को 2020 के आखिर तक या फिर 2021 की शुरूआत में पेश किया जा सकता है।

    2020 Honda Jazz

    यह भी पढें : नई होंडा सिविक में क्या है अच्छा और कहां रह गई कमी, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है