• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स गुरखा पिकअप टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

    पिछले साल के आखिर में इसके 5 डोर वर्जन के साथ साथ फोर्स गुरखा पिकअप  से सबसे पहले इंडोनेशियन मार्केट में पर्दा उठाया गया था और दोनों को ही ‘Ksatria‘ नाम से शोकेस किया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 15, 2023 19:25 ist
    info icon
    published onMay 15, 2023 19:25 IST
    last updated onMay 15, 2023 19:25 IST
    508 Views
    • Write a कमेंट

    Force Gurkha Pickup

    जहां एक तरफ फोर्स गुरखा 5 डोर की लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा है तो वहीं कंपनी इसी के पिकअप वर्जन पर काम कर रही है। बिना कवर के नजर आई फोर्स गुरखा पिकअप पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है और इसमें क्या मिलेगा खास ये आप जानेंगे आगेः

    पहले भी आ चुकी है नजर

    Force Gurkha Pickup Truck

    वहां इस पिकअप को डिफेंस एक्सपो में मिलिट्री के इस्तेमाल में लिए जाने के तौर पर शोकेस किया गया था मगर भारत में इसे प्राइवेट कस्टमर्स के लिए भी उतारा जा सकता है। 

    काफी बड़ा है इसका साइज 

    Force Gurkha Pickup

    चूंकि ये गुरखा के 5 डोर वर्जन पर बेस्ड है जिसे अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है वो इसके 3 डोर वर्जन से ज्यादा बड़ी है जो भारत में उपलब्ध है। साइड से ये काफी लंबी नजर आ रही है जिसमें बड़ा सा लोडिंग बैड दिया गया है और इसमें दो एक्सट्रा डोर भी दिए गए हैं और इसका डिजाइन गुरखा जैसा ही है मगर इसके अलॉय व्हील का डिजाइन नया है। 

    इसके पिछले हिस्से को देखें तो यहां 3 डोर गुरखा की ही तरह मस्क्यूलर डिजाइन और स्कवायर शेप के व्हील आर्क नजर आ रहे हैं। इसमें स्पेयर व्हील को टेलगेट पर नहीं रखा गया है और ये बैड के नीचे ही लगाया जाएगा। चूंकि ये गुरखा पर बेस्ड है तो इसमें साइड में खुलने वाला टेलगेट ही मिलेगा। 

    पावरट्रेन 

    Force Gurkha Engine

    इसमें 3 डोर गुरखा वाले पावरट्रेन ही दिए जाएंगे जिसमें 91 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4x4 स्टैंडर्ड दिया गया है। 

    फीचर्स

    Force Gurkha

    इसमें 3 डोर गुरखा वाले फीचर्स ही नजर आ सकते हैं। ऐसे में इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम, ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। मगर दो एक्सट्रा डोर होने के कारण इसमें रियर पैसेंजर्स को कार के अंदर और बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। 

    कीमत और मुकाबला

    फोर्स की ओर से 5 डोर गुरखा को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 3 डोर गुरखा के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। बता दें कि फोर्स गुरखा 3 डोर एसयूवी की कीमत 15.10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) है। ऐसे में माना जा सकता है पिकअप की प्राइस 20 लाख रुपये (एक्सशोरूम) तक हो सकती है। इस संभावित कीमत को देखते हुए ये टोयोटा हाइलक्स और इसुजु वी-क्रॉस का एक अफोर्डेबल विकल्प बन सकती है और इसका सीधा मुकाबला इसुजु हाईलैंडर से रहेगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है