• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो डस्टर की पहली रेंडर फोटोज आई सामने,पहले से साइज में हो सकती है बड़ी

    इंटरनेशनल मार्केट में ये टेस्टिंग के दौरान नजर भी आ चुकी है और अब कुछ लेटेस्ट स्पाय शॉट्स के जरिए इसकी रेंडरिंग की गई है ​जो ऑनलाइन सामने आई है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 10, 2023 19:06 ist
    info icon
    published onApr 10, 2023 19:06 IST
    last updated onApr 10, 2023 19:06 IST
    755 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Renault Duster rendered

    रेनो अपने ग्लोबल सब-ब्रांड डासिया के जरिए कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में डस्टर एसयूवी को बेच रही है। इसके साथ ही रेनो, डस्टर एसयूवी का जनरेशन 3 मॉडल भी तैयार कर रही है जो भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    क्या लुक्स में हुआ है सुधार?

    2025 Renault Duster side spied

    डस्टर एसयूवी की अपीयरेंस हमेशा से ही बॉक्सी रही है ​और इसके थर्ड जनरेशन मॉडल में भी यही बात नजर आती है। इन रेंडर फोटोज के जरिए देखा जा सकता है कि इसमें पहले की तरह भारी भरकम क्लैडिंग,रूफ रेल्स,दमदार व्हील आर्क और फ्रंट बंपर पर चंकी एयरडैम के साथ पतली ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ पतले एलईडी हेडलैंप्स और फ्रंट बंपर पर साइड एयर इनटेक्स भी दिए जाएंगे। 

    इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो रेंडर फोटोज में मौजूदा मॉडल की तरह 3 ग्लास पैनल लेआउट दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि इसके अलॉय व्हील का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा होगा, वहीं सेकंड रो के लिए डोर हैंडल सी पिलर पर दिए जाएंगे। इसके बैक पोर्शन में डासिया की ब्रांडिंग और रियर स्किड प्लेट पर लगे बड़े से रियर बंपर के साथ वाय शेप्ड एलईडी टेललाइट सेटअप देखा जा सकता है। इसका कुछ कुछ डिजाइन बिगस्टर कॉन्सेप्ट से भी इंस्पायर्ड लग रहा है। 

    प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन डीटेल्स

    रेनो डस्टर के थर्ड जनरेशन मॉडल को नए सीएमएफ बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिसपर कैप्चर के यूरोपियन मॉडल जनरेशन 2 मॉडल भी तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल/डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी तैयार किए जा सकते हैं। इसके ग्लोबल मॉडल में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है जिसकी इंडियन मॉडल में पेश किए जाने की भी संभावना है। हमारा मानना है कि कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतार सकती है मगर इसमें डीजल पावरट्रेन दिए जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है। 

    भारत में इसकी क्या हो सकती है कीमत?

    2025 Renault Duster rear rendered

    भारत में रेनो डस्टर के थर्ड जनरेशन मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है। रेनो की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का मुकाबला एमजी एस्टर,किआ सेल्टोस,स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से होगा। इसी कार का निसान भी अपना वर्जन उतारेगी जिसका डिजाइन तो इससे अलग होगा मगर प्लेटफॉर्म समान होगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    C
    channu
    Jul 25, 2023, 7:15:28 PM

    Renault will loose the Market if they not bring back duster to Indian market.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vijay kumar garg
      Apr 18, 2023, 1:14:28 PM

      Eagrly waiting to replace old one

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        manish kumar sahu
        Apr 11, 2023, 1:16:04 PM

        My favourite SUV abhi present mai mere pass hai sandstorm

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है