• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ने ठाणे में खोली पहली सिलेक्ट डीलरशिप

    ठाणे बेस्ड तेजपाल मोटर्स ने भारत में पहला एमजी सिलेक्ट डीलरशिप खोला है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 10, 2025 09:05 ist
    info icon
    published onJul 09, 2025 15:08 IST
    last updated onJul 10, 2025 09:05 IST
    225 Views
    • Write a कमेंट

    First MG Select showroomsopen in India

    एमजी एम9 और एमजी साइबरस्टर को एमजी के प्रीमियम 'एमजी सिलेक्ट' आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी इन दोनों प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और अब कंपनी ने अपना पहला एमजी 'सिलेक्ट' शोरूम भी भारत में खोल दिया है। ठाणे में आर सिटी मॉल के पास स्थित तेजपाल मोटर्स भारत का पहला एमजी सिलेक्ट आउटलेट बन गया है। कंपनी नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, गुरुग्राम, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, कोलकाता और कोच्चि समेत 12 शहरों में नए एमजी सिलेक्ट आउटलेट्स शुरू करेगी। 

    एमजी एम9 और एमजी साइबरस्टर में क्या कुछ मिलेगा खास आइए जानते है इसके बारे में आगे :- 

    एमजी एम9

    MG M9 front design

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करने के बाद हमनें एमजी एम9 भारतीय वर्जन को जुलाई 2025 लॉन्चिंग से पहले चलाकर देखा। 

    एमजी एम9 गाड़ी का लेआउट बॉक्सी है। आगे की तरफ इसमें आईब्रो शेप्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है जो इसे प्रीमियम फील देती हैं। राइडिंग के लिए इसमें एरोडायनामिक इंसर्ट के साथ 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    MG M9 interior

    केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और टैन कलर डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर डुअल डिजिटल डिस्प्ले और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए सिंगल-पेन सनरूफ और रियर पैसेंजर के लिए पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार में फ्रंट और सेकंड रो पर वेंटिलेशन, मसाज और पावर असिस्टेंस के साथ छह सीटें दी गई हैं। इसमें थ्री-जोन ऑटो एसी और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग फीचर भी दिए गए हैं। 

    MG M9 middle row seats

    सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस दिए गए हैं।  

    इसमें 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ फ्रंट एक्सेल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (245 पीएस/350 एनएम) दी गई है जिसके जरिए यह 548 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देगी।  

    यह भी पढ़ें : 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट 23 जुलाई को होगी लॉन्च

    एमजी साइबरस्टर

    MG Cyberster exterior design

    एमजी एम9 के अलावा एमजी साइबरस्टर की बिक्री भी जल्द शुरू हो सकती है। 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार 3.2 सेकंड में पकड़ लेगी।  

    इसमें पैटल जैसी एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी हेडलैंप्स और दोनों साइड पर मॉडर्न सीजर डोर दिए गए हैं। यह भारत की सबसे सस्ती कार होगी जिसमें सीजर डोर मिलेंगे। इस गाड़ी में एरो-शेप्ड एलईडी टेललाइट और एलईडी लाइटबार दिया गया है जो इसे स्पोर्टी अपील देगा।  

    MG Cyberster interior design

    केबिन के अंदर इसमें एयरक्राफ्ट जैसी कॉकपिट डिजाइन के साथ 4-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। इसमें 10.25-इंच और 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट कंसोल के पास 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एसी कंट्रोल्स के लिए डेडिकेटेड डिस्प्ले शामिल है। इसमें बोस स्पीकर और ऑटो एसी भी दिए गए हैं। 

    MG Cyberster dashboard design

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स , ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑल व्हील्स डिस्क ब्रेक और लेवल-2 एडीएएस दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन शामिल है। 

    साइबरस्टर भारतीय वर्जन में 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप (संयुक्त आउटपुट 510 पीएस/725 एनएम) दिया जाएगा। इसकी सर्टिफाइड रेंज 443 किलोमीटर होगी। 

    संभावित कीमत और मुकाबला  

    एमजी एम9 की कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा वेलफायर और किआ कार्निवल एमपीवी से रहेगा। जबकि, साइबरस्टर की कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। यह गाड़ी बीएमडब्ल्यू जेड4 के मुकाबले अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन साबित होगी।  

    कंपनी दोनों इलेक्ट्रिक कार को बैटरी एज ए सर्विस स्कीम सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ पेश कर सकती है, जिससे इन दोनों कार को खरीदना काफी किफायती हो जाएगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एम9 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है