• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू एन लाइन वर्जन की लाॅन्च डेट आई सामने

     हुंडई वेन्यू एन लाइन को 6 सितंबर 2022 के दिन लाॅन्च किया जाएगा। आई20 एनलाइन के बाद वेन्यू एन लाइन हुंडई का दूसरा माॅडल होगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 17, 2022 18:43 ist
    info icon
    published onAug 17, 2022 18:43 IST
    last updated onAug 17, 2022 18:43 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स ने अपनी वेन्यू सब काॅम्पैक्ट एसयूवी को जून 2022 में फेसलिफ्ट अपडेट देकर लाॅन्च किया था। अब कंपनी ने इस कार के परफाॅर्मेंस ओरिएंटेड वेरिएंट वेन्यू एन लाइन की लाॅन्च डेट कंफर्म कर दी है। हुंडई वेन्यू एन लाइन को 6 सितंबर 2022 के दिन लाॅन्च किया जाएगा। आई20 एनलाइन के बाद वेन्यू एन लाइन हुंडई का दूसरा माॅडल होगा। 

    वेरिएंट लाइनअप और पावरट्रेन

    हुंडई वेन्यू एन लाइन को दो वेरिएंट्सः एन6 और एन8 में पेश किया जा सकता है। वेन्यू एन लाइन में स्टैंडर्ड माॅडल में दिया गया 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक और 6 स्पीड आईएमटी गियरबाॅक्स की चाॅइस दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ेंःहुंडई वेन्यू 2022 वेरिएंट्स एक्सप्लेनेशन: जानिए कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर?

    ये अपडेट्स आएंगे नजर

    हुंडई आई20 एनलाइन की तरह नई वेन्यू एनलाइन में कंपनी स्टिफ सस्पेंशन,रीट्यून किया गया इंजन,स्पोर्टी एग्जाॅस्ट नोट जैसी चीजें देगी साथ ही और साथ ही ड्राइविंग परफाॅर्मेंस में इंप्ररूवमेंट के लिए स्टीयरिंग फीडबैक में भी अलग तरह का अपडेट नजर आ सकता है। इसके अलावा इस कार में कुछ काॅस्मैटिक अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं जहां इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स,नए डिजाइन के अलाॅय व्हील्स और स्पोर्टी बंपर जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। 

    संभावित प्राइस

    हुंडई वेन्यू एन लाइन माॅडल की प्राइस 11 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू हो सकती है। वैसे तो इस कार का सीधा मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं होगा मगर ये किआ सोनेट स्पोर्टी वर्जन जीटी लाइन वेरिएंट्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

    यह भी देखेंः हुंडई वेन्यू प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू एन लाइन 2021-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mahendra
    Aug 17, 2022, 7:41:59 PM

    For 1 Lt. Petrol. Rs. 11 lac!!!!?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mahendra
      Aug 17, 2022, 7:41:59 PM

      For 1 Lt. Petrol. Rs. 11 lac!!!!?

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on हुंडई वेन्यू एन लाइन 2021-2025

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है