• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी: जानिए इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे के किस वेरिएंट में मिलती है कैसी केबिन थीम

    कर्व ईवी तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है और प्रत्येक वेरिएंट में अलग केबिन थीम दी गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 08, 2024 19:10 ist
    info icon
    published onAug 08, 2024 19:10 IST
    last updated onAug 08, 2024 19:10 IST
    669 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV Interior Colour Themes

    • टाटा कर्व ईवी तीन वेरिएंट्सः क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड, और एम्पावर्ड में उपलब्ध है।

    • एंट्री-लेवल क्रिएटिव वेरिएंट में ब्लू और ब्लैक केबिन थीम दी गई है।

    • मिड वेरिएंट अकंप्लिश्ड का केबिन ब्लैक और बरगंडी थीम में है।

    • एम्पावर्ड वेरिएंट में व्हाइट और ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है।

    • कर्व ईवी की प्राइस 17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा कर्व ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है। यह तीन वेरिएंट्सः क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड, और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। टाटा ने कर्व ईवी के प्रत्येक वेरिएंट को अलग केबिन थीम के साथ पेश किया है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां देखिए इसके प्रत्येक वेरिएंट का केबिन लुक कैसा है।

    वेरिएंट वाइज केबिन थीम

    कर्व ईवी में वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग केबिन थीम का ऑप्शन उपलब्ध है।

    Tata Curvv EV Creative Interior

    • क्रिएटिव: ब्लू और ब्लैक

    Tata Curvv EV Accomplished Interior

    • अकंप्लिश्ड: बरगंडी और ब्लैक

    Tata Curvv EV Empowered Interior

    • एम्पावर्ड: व्हाइट और ब्लैक

    टाटा कर्व ईवीः ओवरव्यू

    Tata Curvv Ev front
    Tata Curvv EV dual-tone interior

    टाटा कर्व ईवी भारत की पहली बजट इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे कार है। यह टाटा के नए एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे अन्य कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। कर्व ईवी में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई बीम असिस्ट, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन भी मिलते हैं।

    यह दो बैटरी पैकः 45 केडब्ल्यूएच और 55 केडल्यूएच ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज क्रमशः 502 किलोमीटर और 585 किलोमीटर है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की प्राइस 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है। मार्केट में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति ईवीएक्स के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः टाटा कर्व ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है