• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव : जैज़ के डीज़ल वर्जन में आएंगे 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन

    हमारे करीबी सूत्रों के अनुसार, अपकमिंग होण्डा जैज़ को 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा जिसमें होण्डा सिटी की तर्ज पर 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स लगे होंगे। इस सेग्मेंट में जैज़ के अलावा केवल हुडंई एलीट आई-20 में ही डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन का प्रयोग किया गया था। जैसाकि हम जानते हैं इण्डियन आॅटो मार्केट में जैज़ की पहली टक्कर एलीट i-20 से ही है, इसलिए होण्डा जैज़ को एक समान फीचर्स से लैस कर रही है। दूसरी ओर, अन्य प्रतियोगियों फिएट पुन्टो ईवो, मारूति सुजु़की स्विफ्ट और फाॅक्सवेगन पोलो सहित सभी में 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स ही उपलब्ध है।

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 18, 2015 12:53 ist
    info icon
    published onJun 11, 2015 12:46 IST
    last updated onJun 18, 2015 12:53 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    हमारे करीबी सूत्रों के अनुसार, अपकमिंग होण्डा जैज़ को 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा जिसमें होण्डा सिटी की तर्ज पर 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स लगे होंगे। इस सेग्मेंट में जैज़ के अलावा केवल हुडंई एलीट आई-20 में ही डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिन का प्रयोग किया गया था। जैसाकि हम जानते हैं इण्डियन आॅटो मार्केट में जैज़ की पहली टक्कर एलीट i-20 से ही है, इसलिए होण्डा जैज़ को एक समान फीचर्स से लैस कर रही है। दूसरी ओर, अन्य प्रतियोगियों फिएट पुन्टो ईवो, मारूति सुजु़की स्विफ्ट और फाॅक्सवेगन पोलो सहित सभी में 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स ही उपलब्ध है।

    डीज़ल इंजन की बात करें तो होण्डा जैज़ में भी सिटी और अमेज की तरह 1.5 लीटर i-DTEC मोटर लगी है जो 98.6bhp पावर और 200Nm टाॅर्क जेनरेट करती है। होण्डा सिटी में लगे 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स वाली पावर ट्रैन 26 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम है, उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस हैच का माइलेज भी इतना ही होगा, लेकिन अधिकारिक आंकडों के बिना कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है।

    इसके अलावा, जैसाकि पहले भी बताया जा चुका है, फीचर्स में होण्डा जैज़ में 15.7 सेमी इंफोटेन्मेंट टचस्क्रीन के साथ 12.2 सेमी नाॅन-टच आॅडियो सिस्टम दिया जाएगा, जोकि आप दिए गए फोटोज (इमेज 1. टचस्क्रीन और इमेज 2. नाॅन- टचस्क्रीन) में देख सकते हैं।

    दूसरी ओर, फुल्ली ब्लैक कलर स्कीम के साथ सिल्वर फिनिटच होण्डा सिटी की ही याद दिलाता है, वहीं इंट्रूमेंटल क्लस्टर थोड़ा अलग, लेकिन आकर्षक है। साथ ही, जैज़ के एंट्री लेवल वेरिएंट ब्रिज और टाॅप-एण्ड ट्रिम में आॅल ब्लैक अपोस्ट्री का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसाकि हम हमारी एक्सक्लूसिव खबरों में पहले बता चुके हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है