• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: 7-सीटर फोक्सवैगन टायरॉन का भारत में लॉन्च होना कंफर्म; दिवाली 2025 के बाद होगी पेश

    हमारे सोर्स ने जानकारी दी है कि इस फुल साइज जर्मन एसयूवी को ​2025 में दिवाली के बाद भारत में लॉन्च किया जाएगा जो इस साल 21 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 22, 2025 19:07 ist
    info icon
    published onMay 22, 2025 19:07 IST
    last updated onMay 22, 2025 19:07 IST
    245 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन के 7 सीटर वर्जन फोक्सवैगन टायरॉन को इस महीने की शुरूआत में महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब अभी कंपनी ने ये कंफर्म नहीं किया है कि मौजूदा टिग्वान की तरह यहां इसका स्पोर्टी वर्जन आर लाइन पेश किया जाएगा या नहीं मगर भारत में टायरॉन के आर लाइन वर्जन को ही स्पॉट किया गया है। 

    अपकमिंग फोक्सवैगन ​टायरॉन में क्या कुछ मिल सकता है खास जानिए आगे:

    एक्सटीरियर

    VW Tayron front

    फोक्सवैगन टायरॉन के एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो ये भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध 5 सीटर टिग्वान आर लाइन जैसी ​ही लगती है। इसमें ड्युअल पॉड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स दी गई है जो एक स्लीक लाइट बार से कनेक्ट हो रही है। इसमें लाइट बार के नीचे ही ब्लैक ट्रिप दी गई है जिसपर 'आर' नाम की बैजिंग दी गई है। इसके फ्रंट बंपर पर बड़ी ग्रिल के साथ डायमंड शेप वाले एयर इनटेक्स चैनल भी दिए गए हैं। 

    VW Tayron side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसके इंटरनेशनल मॉडल में 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि इसके इंडियन मॉडल में टिग्वान आर लाइन की तरह 19 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। हालांकि इसका व्हीलबेस लंबा होने से टिग्वान के मुकाबले टायरॉन ज्यादा बड़ी नजर आएगी। इसके अलावा इस 7 सीटर एसयूवी में सिल्वर रूफ रेल्स और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स और आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स भी दिए गए हैं। 

    VW Tayron rear

    ​बैक पोर्शन की बात करें तो टायरॉन में पिक्सल डिजाइन एलिमेंट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइट्स दी गई है और इसके बंपर पर ब्लैक पोर्शन से इसे स्लीक मगर एक रग्ड लुक मिल रहा है। 

    टायरॉन के इंटरनेशनल मॉडल और टिग्वान के इंडियन मॉडल में कितना है अंतर, देखिए आगे:

    स्पेसिफिकेशन 

    फोक्सवैगन टायरॉन इंटरनेशनल मॉडल

    फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन इंडियन वर्जन

    अंतर

    लंबाई 

    4792 मिलीमीटर

    4539 मिलीमीटर

    + 253 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1866 मिलीमीटर

    1859 मिलीमीटर

    + 7 मिलीमीटर

    उंचाई

    1665 मिलीमीटर

    1656 मिलीमीटर

    + 9 मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2789 मिलीमीटर

    2680 मिलीमीटर

    + 109 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    345 लीटर (किसी भी सीट को फोल्ड किए बिना)

    850 लीटर (तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद)

    652 लीटर

    (किसी भी सीट को फोल्ड किए बिना- 307 लीटर)

    इंंटीरियर

    VW Tayron interior

    इसके डैशबोर्ड का लेआउट 5 सीटर टिग्वान जैसा ही है जिसमें आर लाइन मॉडल की तरह ऑल ब्लैक थीम,3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील,15 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसके डैशबोर्ड पर कुछ एंबिएंट लाइटिंग ​एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जो काफी फंकी से दिखते हैं। 

    ​टायरॉन और टिग्वान आर लाइन में एक और जो अंतर मौजूद है वो ये है कि टायरॉन में 3 रो सीटिंग लेआउट दिया गया है जहां दूसरी रो में बेंच टाइप सीट और तीसरी रो में दो एक्सट्रा सीटें दी गई है। टायरॉन के आर लाइन वेरिएंट में फ्रंट में स्पोर्ट सीटें दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    VW Tayron interior

    डैशबोर्ड पर ड्युअल स्क्रीन्स के अलावा टायरॉन में टिग्वान आर लाइन की तरह कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें वेंटिलेशन और लम्बर सपोर्ट के साथ मसाजिंग फ्रंट सीट्स, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, 3-ज़ोन ऑटो एसी और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिल सकती है।

    सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं । साथ ही इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    VW Tayron rear

    फोक्सवैगन टायरॉन में काफी तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से है:

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2-लीटर टर्बो डीजल इंजन

    पावर 

    150 पीएस

    204 पीएस / 265 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क 

    250 एनएम

    320 एनएम / 400 एनएम

    360 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड डीसीटी*

    7-स्पीड डीसीटी

    7-स्पीड डीसीटी

    ड्राइवट्रेन^

    एफडब्ल्यूडी

    एडब्ल्यूडी

    एफडब्ल्यूडी


    *डीसीटी = ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    ^एफडब्ल्यूडी = फ्रंट व्हील ड्राइव, एडब्ल्यूडी = ऑल व्हील ड्राइव

    हालांकि टायरॉन के इंडियन मॉडल में ​टिग्वान आर लाइन के इंडियन मॉडल की तरह 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देने वाला 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    फोक्सवैगन टायरॉन की भारत में ही असेंबलिंग कर सकती है जिसे देखते हुए इसकी कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक,टोयोटा फॉर्च्यूनर,एमजी ग्लोस्टर,जीप मेरेडियन और एमजी मेजेस्टर जैसी फुल साइज एसयूवी कार से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टेरॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है