• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोनावायरस अपडेट : मारुति सुजुकी कुछ इस तरह कर रही है जरूरतमंद लोगों की मदद

    कोरोनावायरस महामारी से निपटने को लेकर मारुति सुजुकी ने अपनी योजनाओं के बारे में कुछ दिनों पहले घोषण की थी। अब कंपनी हरियाणा स्थित मैन्युफैकचरिंग प्लांट के आसपास जरूरतमंदों को भोजन व पानी मुहैया करा रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 20, 2020 17:40 ist
    info icon
    published onApr 20, 2020 17:40 IST
    last updated onApr 20, 2020 17:40 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोनावायरस महामारी से निपटने को लेकर मारुति सुजुकी ने अपनी योजनाओं के बारे में कुछ दिनों पहले घोषण की थी। अब कंपनी हरियाणा स्थित मैन्युफैकचरिंग प्लांट के आसपास जरूरतमंदों को भोजन व पानी मुहैया करा रही है।

    कंपनी का कहना है कि ये सभी प्रयास सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रख कर किए जा रहे हैं जिससे COVID-19 महामारी से बचा जा सके। आपको बता दें कि मारुति की इन-हाउस कैंटीन को भी भोजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले तीन हफ्तों में कंपनी 1,20,000 से ज्यादा पैकेट्स बांट चुकी है। यह आंकड़ा आसपास के समुदायों में प्रति दिन दोपहर व रात के खाने के 5,400 से अधिक भोजन के पैकेट वितरीत करके हासिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें : आपको कोरोना से बचाएगा एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी में मिलने जा रहा ये खास फीचर 

    गुरुग्राम प्रशासन को हर रोज लगभग 500 किट सूखा राशन उपलब्ध कराने के लिए कार निर्माता कंपनी मारुति ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ भी साझेदारी की है। इसके चलते कंपनी पिछले तीन हफ्तों में लगभग 10,000 राशन किट का वितरण करने में सक्षम रही है। इनमें गेहूं का आटा, चावल, चीनी, कुकिंग ऑइल और साबुन जैसी दैनिक उपयोग में आने वाली चीजें शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस अपडेट: संकट की इस घड़ी में कुछ राहत देगी ये खबर

    इसके अलावा कंपनी गुरुग्राम और मानेसर प्लांट्स के आसपास के 16 गांवों में 17 वाटर एटीएम भी स्थापित कर चुकी है। इन पानी के एटीएम को हर कोई एक्सेस कर सकता है। यह सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए वॉटर डिस्पोज़ करने में 35 पैसे प्रति लीटर पैसा वसूल रहे हैं। इन वाटर एटीएम में प्रति घंटे 1,000 लीटर से अधिक पानी उत्पन्न करने की क्षमता है, जिसके चलते मानेसर के अलियार और धाना गांवों में क्रमशः 4,500 लीटर और 3,800 लीटर पानी प्रतिदिन वितरित किया जाता है।

    इसके अलावा मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम प्रशासन की सहायता से मास्क और सुरक्षात्मक उपकरण भी ग्रामीण समुदायों और हाउसकीपिंग स्टाफ को बांटे हैं। कंपनी ने गांवों की स्वच्छता और हाइजीन के लेवल को बरकरार रखने के लिए 16 वेस्ट कलेक्शन वैन को भी तैनात किया है। 

    यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस अपडेट: तमिलनाडु और अन्य राज्यों को वेंटिलेटर देगी हुंडई मोटर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है