• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: एमजी मोटर्स की एसयूवी में मिलेगा जीप कंपास वाला डीज़ल इंजन

    भारत में एमजी मोटर्स की पहली पेशकश फुल साइज एसयूवी होगी, इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जाएगा

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 05, 2018 18:21 ist
    info icon
    published onJun 05, 2018 18:21 IST
    last updated onJun 05, 2018 18:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने कंफर्म किया है कि कंपनी की पहली एसयूवी में जीप कंपास वाला डीज़ल इंजन आएगा। एमजी मोटर्स की पहली पेशकश को 2019 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। यह फुल साइज एसयूवी होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि यह 5-सीटर एसयूवी होगी या फिर 7-सीटर। इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा।

    Jeep Compass 2.0-litre Diesel Engine

    जीप कंपास में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। जीप कंपास ट्रेलहॉक में यही इंजन 9-स्पीड जेडएफ ऑटो गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि एमजी एसयूवी में डीज़ल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स आता है या फिर ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है।

    Jeep Compass

    एमजी मोटर्स के अनुसार भारत आने वाली एसयूवी में बीएस-4 मानकों वाला डीज़ल इंजन मिलेगा। जीप कंपास में भी बीएस-4 मानकों वाला डीज़ल इंजन लगा है। अप्रैल 2020 से पहले इसे बीएस-6 मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा।

    एमजी एसयूवी में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में कौन सा इंजन आएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाला 1.5 लीटर टर्बो या 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    एमजी एसयूवी को 80 फीसदी तक भारत में ही तैयार किया जाएगा। इसे कंपनी के भारत स्थित हलोल प्लांट में तैयार किया जाएगा। काफी हद तक भारत में बनी होने की वजह से इसकी कीमत कम रहेगी। भारत में एमजी एसयूवी की कीमत 14 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : जीप कंपास को टक्कर देगी एमजी मोटर की पहली कार

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है