• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट के एक्सटीरियर में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिये यहां

    होंडा ने भारत में इस कार से पूरी दुनिया के सामने पर्दा उठाया है जो हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर देगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 07, 2023 12:36 ist
    info icon
    published onJun 07, 2023 12:00 IST
    last updated onJun 07, 2023 12:36 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    काफी लंबे इंतजार के बाद होंडा एलिवेट से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। जुलाई में एलिवेट एसयूवी की बुकिंग शुरू की जाएगी मगर उससे पहले इन 10 तस्वीरों के जरिए इसके एक्सटीरियर पर डालिए एक नजर:

    यह भी पढ़ेंः होंडा एलिवेट एसयूवी से उठा पर्दा, हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा की टक्कर में जल्द होगी लॉन्च

    फ्रंट

    Honda Elevate Grille

    फ्रंट की बात करें तो ये एसयूवी सामने से काफी फ्लैट नजर आती है जहां बड़ी सी ब्लैक कलर की ग्रिल दी गई है और इसके ऊपर होंडा ने थोड़ी क्रोम का इस्तेमाल किया है। हालांकि कंपनी ने फ्रंट प्रोफाइल की पूरी चौड़ाई को कवर करती पतली सी क्रोम स्ट्रिप का भी इस्तेमाल किया है। 

    Honda Elevate LED Headlight and DRL
    Honda Elevate LED Foglamp

    इस कार में इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ एलईडी हेडलाइट्स भी दी गई है। इसके अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एलईडी फॉग लैंप्स भी दिए हैं जो ब्लैक फ्रेम पर लगाए गए हैं। इन सबके नीचे सिल्वर एसेंट्स के साथ पतला सा फ्रंट बंपर भी दिया गया है। 

    साइड 

    Honda Elevate Side

    साइड से नई होंडा एलिवेट का डिजाइन कुछ कुछ क्रॉसओवर कार जैसा दिखाई देता है। इसके दरवाजों को एक ट्रेडिशनल डिजाइन दिया गया है, मगर इस एसयूवी को एक्सट्रा रग्ड लुक देने के लिए बॉडी क्लैडिंग और स्कवायर शेप के व्हील आर्क भी दिए गए हैं। 

    Honda Elevate ORVM

    इस कार में आउटसाइड रियरव्यू मिरर की प्लेसमेंट काफी अलग सी है जिससे इस कार को एक अलग तरह का डिजाइन मिल रहा है। इसमें ओआरवीएम्स को डोर पैनल्स पर रखा गया है जो कि आमतौर विंडो लाइन से मिलाने के लिए ए पिलर के नजदीक रखे जाते हैं। 

    Honda Elevate 17-inch Alloy Wheel

    यहां से आप 17 इंच के ब्लैक एंड डायमंड कट वाले अलॉय व्हील्स में ड्युअल टोन डिजाइन भी देख सकते हैं जो काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। साइड से ही एलिवेट में मिलने वाला 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस भी नजर आ रहा है। 

    रियर

    Honda Elevate Rear

    पीछे से ये कार काफी दमदार नजर आ रही है जिसमें शार्प लाइन और क्रीज का इस्तेमाल किया गया है। इसके टॉप पर रूफ माउंटेड रियर स्पॉयलर भी दिए गए हैं। 

    Honda Elevate LED Tail Lamp

    फ्रंट की तरह इसके बैक साइड में भी रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिनका डिजाइन काफी स्लीक है और ये एक रिफ्लेक्टर एलिमेंट से कनेक्ट हो रहे हैं। इसके नीचे ही बूटलिड पर रजिस्ट्रेशन प्लेट दी गई है। 

    Honda Elevate Rear Bumper

    इसके फ्रंट बंपर के मुकाबले रियर बंपर काफी बड़ा है जो मोटी क्लैडिंग के साथ काफी भारी भरकम नजर आ रहा है, जिससे पीछे से इस कार को एक रग्ड अपील मिल रही है। इसमें व्हील आर्क रियर बंपर से जाकर मिल रहे हैं जिसमें फ्रंट बंपर की ही तरह सिल्वर कंट्रास्ट एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    Honda Elevate

    होंडा एलिवेट की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है और इसे सितंबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद ये कार  हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और एमजी एस्टर को कड़ी टक्कर देगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है