• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 14, 2021 12:25 ist
    info icon
    published onJun 14, 2021 12:24 IST
    last updated onJun 14, 2021 12:25 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    नए लॉन्च

    स्कोडा ऑक्टाविया: स्कोडा ने बीते सप्ताह नई ऑक्टाविया को भारत में लॉन्च कर दिया। इसे दो वेरिएंट स्टाइल और लॉरेन एंड क्लीमेंट में पेश किया गया है। इसके दोनों ही वेरिएंट फीचर लोडेड हैं। 

    मर्सिडीज मेबैक जीएलएस: मर्सिडीज ने इसी सप्ताह मेबैक जीएलएस को भारत में लॉन्च किया है। हालांकि इस कार को लेने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी ने इस कार की भारत में केवल 50 यूनिट ही इंपोर्ट की थी और ये सभी लॉन्च से पहले ही बिक गई। इसका नया बैच 2022 की शुरूआत में इंपोर्ट होगा।

    जगुआर एफ-पेस फेसलिफ्ट: जगुआर ने एस-पेस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। अगर आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां देखिए फेसलिफ्ट जगुआर एफ-पेस के लिए देने होंगे कितने रुपये

    लैंबोर्गिनी हुराकेन ईवीओ आरडब्ल्यूडी स्पाइडर: इटालियन लग्जरी एसयूवी मेकर लेंबोर्गिनी ने हुराकेन ईवीओ आरडब्ल्यूडी स्पाइडर को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसका कनवर्टिबल वर्जन उतारा है। यह रियर व्हील ड्राइव कार है।

    डिस्काउंट ऑफर्स

    मारुति: इस महीने मारुति अपने एरीना मॉडल और नेक्सा मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। एरीना मॉडल पर ग्राहक 51,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, वहीं नेक्सा मॉडल पर 41,000 रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। 

    हुंडई: जून में हुंडई भी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस महीने हुंडई कार पर 1.50 लाख रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। 

    रेनो: इस महीने रेनो की कार पर 75,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

    टेस्टिंग मॉडल

    महिंद्रा एक्सयूवी700: महिंद्रा की एक्सयूवी700 को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के रियर प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है जिसमें टेल लैंप की झलक देखी जा सकती है। 

    अन्य समाचार

    स्कोडा कुशाक: स्कोडा ने कुशाक एसयूवी की पहली यूनिट तैयार कर ली है। कंपनी इस गाड़ी को पुणे स्थित चाकण प्लांट में तैयार कर रही है। भारत में इसे जून के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    लैंड कूजर: स्कोडा ने छठवीं जनरेशन की लैंड क्रूजर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की योजना इसे भारत में भी उतारने की है। यहां देखिए नई लैंड क्रूजर में क्या मिलेगा खास

    was this article helpful ?

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा ऑक्टाविया

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है