• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक हुई लॉन्च, कीमत 2.43 करोड़ रुपये

    मर्सिडीज बेंज ने मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 2.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। देश में यह मर्सिडीज मेबैक की पहली एसयूवी कार है। यह रेगुलर जीएलएस 450 से 2 मिलीमीटर कम लंबी, 31 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 15 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 08, 2021 15:15 ist
    info icon
    published onJun 08, 2021 15:15 IST
    last updated onJun 08, 2021 15:15 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज बेंज ने मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 2.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। देश में यह मर्सिडीज मेबैक की पहली एसयूवी कार है। यह रेगुलर जीएलएस 450 से 2 मिलीमीटर कम लंबी, 31 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 15 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है।

    जीएलएस 600 4मैटिक लग्जरी एसयूवी को कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2019 में शोकेस किया था। इसकी सेकंड रो में दो इंडिविजुअल सीटें दी गई हैं जो 43.5 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फुट सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी फ्रंट को-पैसेंजर सीट को आगे-पीछे खीसकाकर लेगरूम स्पेस को कम-ज्यादा किया जा सकता है। इसकी सेकंड रो में वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन वाली सीटें दी गई हैं जो पैसेंजर कंफर्ट को बेहतर रखती हैं।

    मेबैक जीएलएस में 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, दो 12.3 इंच कनेक्टेड स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, रियर आर्मरेस्ट पर 7.0 इंच एमबीयूएक्स टेबलेट, फ्रंट और रियर में वायरलेस चार्जिंग और रियर इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें इन-कार रेफ्रिजरेटर, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑप्शनल 11.6 इंच कार इंटरटेनमेंट स्क्रीन और 13 स्पीकर बर्मस्टर साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    एक्सटीरियर की बात करें तो यहां मेबैक जीएलएस 600 में मेबैक लोगो के साथ क्रोम स्लेटेड ग्रिल, मल्टी बीम एलईडी हैडलैंप, डी पिलर पर मेबैक बैजिंग, 23 इंच तक के अलॉय व्हील, ऑटो फोल्डिंग फुटबोर्ड और क्रोम स्ट्रीप कनेक्टेड एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। मेबैक जीएलएस 600 15 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिनमें पांच ड्यूल-टोन ऑप्शन है।

    यह भी पढ़ें : अब ग्राहक सीधे मर्सिडीज बेंज से ही ऑर्डर कर सकेंगे अपना पसंदीदा मॉडल,कंपनी ने शुरू किया नया रीटेल स्ट्रक्चर

    मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक में 4.0 लीटर वी8 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 557 पीएस की पावर और 730 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो 22 पीएस की अतिरिक्त पावर और 250 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करती है। इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इस एसयूवी कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में महज 4.9 सेकंड का समय लगता है।

    मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 4मैटिक की प्राइस रेगुलर जीएलएस 450 से 1.39 करोड़ रुपये ज्यादा है। सेगमेंट में इस लग्जरी कार का कंपेरिजन बेंटले बेंटायगा और रोल्स रॉयस कलिनन से है।

    यह भी देखें: मर्सिडीज जीएलएस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मर्सिडीज जीएलएस 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है