• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी सीलियन 7 ईवी से ऑटो एक्सपो 2025 में उठा पर्दा, 4 कलर ऑप्शन में आएगी यह कार

    बीवाईडी ने सीलियन 7 ईवी के साथ कोई ड्यूल टोन कलर ऑप्शन नहीं दिया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 19, 2025 11:06 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 11:06 IST
    last updated onJan 19, 2025 11:06 IST
    183 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Sealion 7 Colour Options

    • बीवाईडी सीलियन 7 ईवी से ऑटो एक्सपो 2025 में पर्दा उठ गया है।

    • यह गाड़ी चार मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

    • अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं।

    • सीलियन 7 ईवी में रोटेटेबल 15.6-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, और व्हीकल-2-लोड (वी2एल) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग्स और एडीएएस फीचर दिए गए हैं।   

    बीवाईडी सीलियन 7 ईवी ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। यह गाड़ी चार मोनोटोन कलर ऑप्शन में आएगी। कंपनी ने इसमें कोई ड्यूल टोन कलर ऑप्शन नहीं दिया है। यदि आप भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस गाड़ी के साथ दिए जाने वाले कलर ऑप्शन की पूरी डिटेल नीचे देख सकते हैं। 

    बीवाईडी सीलियन 7 : कलर ऑप्शन 

    • एटलांटिस ग्रे कलर सीलियन 7 एसयूवी को फ्रेश और एनर्जेटिक लुक देगा जिससे यह गाड़ी अच्छी रोड प्रजेंस देगी।  
    • शार्क ग्रे कलर सीलियन 7 को एलिगेंट लुक देगा। 
    • कॉसमॉस ब्लैक कलर कार को प्रीमियम लुक देगा। इस कलर ऑप्शन के साथ यह गाड़ी रोड पर अच्छी प्रजेंस देगी। यदि आप स्टाइलिश एस्थेटिक्स चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। 
    • ऑरोरा व्हाइट कलर ऑप्शन बीवाईडी ईवी को क्लीन लुक देगा। यह कलर ऑप्शन उन लोगों के लिए अच्छा है जो स्टाइलिश लुक वाली कार चाहते हैं। 

    बीवाईडी सीलियन 7 एसयूवी में कोई ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन नहीं दिया गया है। सीलियन 7 के मुकाबले में मौजूद हुंडई आयोनिक 5 और किआ ईवी6 में भी ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन नहीं मिलता है। 

    बीवाईडी सीलियन 7 : बैटरी पैक

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सीलियन 7 इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक का ऑप्शन, और सिंगल व ड्यूल-मोटर सेटअप का विकल्प दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    प्रीमियम

    परफॉर्मेंस

    बैटरी पैक

    82.56 केडब्ल्यूएच

    82.56 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    2

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    313 पीएस

    530 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    690 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    567 किलोमीटर

    542 किलोमीटर

    सीलियन 7 ईवी डीसी फास्ट चार्जर से 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

    बीवाईडी सीलियन 7 ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    बीवाईडी सीलियन 7 की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आयनिक 5 और किआ ईवी6 जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीवाईडी सीलायन 7 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है