• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया 3 सीरीज सेडान का नया एम340आई एक्सड्राइव वेरिएंट,कीमत 62.90 लाख रुपये

    3 सीरीज का ये नया एम340आई वेरिएंट इसके टॉप वेरिएंट के मुकाबले 13 लाख रुपये ज्यादा मंहगा है जबकि इसके ही एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन के मुकाबले ये केवल 9 लाख रुपये ही महंगा है।  

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 10, 2021 16:26 ist
    info icon
    published onMar 10, 2021 16:26 IST
    last updated onMar 10, 2021 16:26 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू की 3 सीरीज सेडान सबसे बेस्ट सेलिंग सेडान कार है। अब कंपनी ने इसका ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी वेरिएंट एम340आई एक्सड्राइव लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 62.90 लाख रुपये (एक्सशोरूम,पैन इंडिया) रखी गई है।

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज पेट्रोल

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन पेट्रोल

    330आई स्पोर्ट - 42.60 लाख रुपये

    330एल आई लग्जरी लाइन -  51.50 लाख रुपये

    330आई एम स्पोर्ट - 49.90 लाख रुपये

    33एल आई एम स्पोर्ट फर्स्ट एडिशन’ -  53.90 लाख रुपये

    एम340आई एक्सड्राइव- 62.90 लाख रुपये

     

    *सभी कीमतें एक्सशोरूम के अनुसार

    3 सीरीज का ये नया एम340आई वेरिएंट इसके टॉप वेरिएंट के मुकाबले 13 लाख रुपये ज्यादा मंहगा है जबकि इसके ही एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन के मुकाबले ये केवल 9 लाख रुपये ही महंगा है।

    जहां एमजी3,3 सीरीज सेडान का एक स्पोर्टी वर्जन है तो वहीं एम340आई स्टैंडर्ड सेडान और एमस्पोर्ट वेरिएंट्स के बीच का एक मिक्स टाइप प्रोडक्ट है। बीएमडब्ल्यू एम340आई में 3.0 लीटर 6 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 387 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है वहीं ये ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है।

    इसमें कुछ फीचर्स एम स्पोर्ट से भी लिए गए हैं जिनमें एम स्पोर्ट डिफ्रेंशियल,एम स्पोर्ट ब्रेक्स और एम स्पोर्ट सस्पेंशन शामिल है। इसके अलावा एम340आई में स्पोर्टी लुक वाला एग्जॉस्ट भी दिया गया है। इसके अलावा 3 सीरीज सेडान से अलग इसमें नई ग्रिल,नए बंपर्स,साइड स्कर्ट्स,बूट लिड स्पॉयलर और ट्रेपेजॉइडल एग्जॉस्ट टेलपाइप्स दिए गए हैं। इसमें 18 इंच के एम लाइट अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिन्हें आप 19 इंच के अलॉय से अपग्रेड भी कर सकते हैं।

    एम340आई का केबिन काफी लग्जरी रखा गया है। इसमें फीचर्स के तौर पर 10.25 इंच सेंट्रोल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के लिए 12.3 इंच की डिस्प्ले दिए गए हैं। कंफर्ट फीचर्स के तौर पर इस लग्जरी सेडान में 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल,वायरलैस चार्जिंग,हेड्सअप डिस्प्ले,स्पोर्ट्स सीट्स और शिफ्ट पैडल के साथ एम स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। ड्राइवर और पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग,डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल,आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर,साइड इंपैक्ट प्रोटेक्शन और कॉ​र्नरिंग ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    BMW M340i की प्रोडक्शन यूनिट्स जून 2021 तक के लिए प्री बुक हो चुकी है। ये मर्सिडीज बेंज सी43 एएमजी कूपे को कड़ी टक्कर देगी। वहीं इसका मुकाबला अपकमिंग ऑडी एस5 स्पोर्टबैक से भी होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2019-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है