बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस कीमत एन्ड& वेरिएंट
3 Series Long Wheelbase के 4 वेरिएंट हैं, ₹64.20L से शुरू। यह इंडिया-स्पेशल 3 Series है जिसमें 110 mm ज़्यादा wheelbase है, और यह उन ओनर्स के लिए बनी है जो जितना चलाते हैं उतना ही पीछे बैठते भी हैं। 330Li M Sport पेट्रोल और 320Ld M Sport Pro डीज़ल रेंज के बीच में हैं (दोनों ₹61.50L), जहां 330Li में 2.0L TwinPower Turbo पेट्रोल (258 PS, 0-100 in 6.2s) है और 320Ld में हाईवे इकॉनमी के लिए 2.0L डीज़ल (190 PS / 400 Nm)। 320Ld M Sport (₹64.20L) डीज़ल लाइन के टॉप पर है। सभी में इतना रियर legroom मिलता है जो दो जेनरेशन पुरानी 5 Series से भी ज़्यादा है, 31.24cm curved display iDrive 8.5 के साथ, पैनोरमिक सनरूफ, Vernasca लेदर, adaptive LED हेडलैम्प्स, Harman Kardon ऑडियो, मेमोरी वाली इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, 3-zone क्लाइमेट, parking assistant और वायरलेस CarPlay + Android Auto। ज़्यादातर बायर्स 330Li M Sport (₹61.50L) पर आते हैं, क्योंकि पेट्रोल के 258 PS इसे वाकई तेज़ बनाते हैं और स्ट्रेच्ड रियर शोफर ड्यूटी निभाता है, वो भी 320Ld M Sport के डीज़ल के लिए ~₹2.70L एक्स्ट्रा दिए बिना, जो सिर्फ़ भारी हाईवे वाले महीनों में ही फ़ायदेमंद है।
टॉप सेलिंग 320एलआई एम स्पोर्ट 50 जाहरे एडिशन(बेस मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15.39 किमी/लीटर | ₹60.60 लाख* | ||
| 320एलडी एम स्पोर्ट प्रो1998 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.61 किमी/लीटर | ₹61.50 लाख* | ||
| 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस 330एलआई एम स्पोर्ट1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15.39 किमी/लीटर | ₹62.70 लाख* | ||
| 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस 320एलडी एम स्पोर्ट(टॉप मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.61 किमी/लीटर | ₹64.20 लाख* |
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1998 सीसी |
| पावर | 187.74 - 258 बीएचपी |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 15.39 से 19.61 किमी/लीटर |
| फ्यूल | डीजल / पेट्रोल |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस 2026: लेटेस्ट updates
-
8 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! 22 सितंबर 2022 से लागू वाले नए जीएसटी 2.0 स्लैब के चलते, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन की कीमत में 3.40 लाख रुपये तक की कमी आएगी। इसकी नई कीमत 60.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।
-
19 अगस्त 2025: बीएमडब्ल्यू ने 3 सीरीज के 50 साल पूरे होने पर 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का 50 जाहरे स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है।
3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- काफी स्पोर्टी लुक है इस लंबे व्हीलबेस वाली इसके और कंफर्ट ओरिएंटेड सेडान भी है ये
- इस्तेमाल करने में काफी क्रिस्प और आसान है इसमें दिया गया नया आई ड्राइव8 इंफोटेनमेंट सिस्टम
- आराम के साथ साथ स्पोर्टी ड्राइविंग दोनों लिहाज से अच्छा है इसका 2 लीटर डीजल इंजन
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- एडीएएस,360 डिग्री कैमरा,सन ब्लाइंड्स और वेंटिलेेेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स की कमी
- ज्यादा इस्तेमाल करने से गर्म हो जाती है इसके केबिन में दी गई डिस्प्ले
- लो स्टांस होने के कारण खासतौर पर बुजुर्गों को कार में एंट्री लेने या उससे बाहर निकलने में होती है परेशानी
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस रिव्यू
ओवरव्यू

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन को जब भारत में लॉन्च किया गया तब ये अपने सेगमेंट की सबसे यूनीक कारों में गिनी गई। ये लंबे व्हीलबेस वाली कार किसी रॉयल इंसान की तरह पीछे की सीट पर बैठकर जाने वाले लोगों को काफी आकर्षित करती है और साथ ही इसमें बीएमडब्ल्यू का शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलता है। भारत में दो साल से भी ज्यादा समय से मौजूद इस कार का अब फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है जिसके लुक्स काफी रिफ्रेश्ड है और अब इसमें कुछ टेक बेस्ड फीचर्स भी दे दिए गए हैं।
हमें भी 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला और इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के जरिए आप जानेंगे क्या इसे मिले अपडेट्स के बाद और ज्यादा खास हो गई है ये कार या नहीं!
एक्सटीरियर

हमें इस सेडान का 320एलडी एम स्पोर्ट वेरिएंट टेस्ट करने के लिए दिया गया जो इसका टॉप वेरिएंट है। पहले ये वेरिएंट केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आया करता था। अब आप इसका लग्जरी लाइन वेरिएंट भी चुन सकते हैं जिसका डिजाइन काफी आकर्षक नजर आता है।

नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन में अपडेट एलईडी हेडलैंप्स और ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स के साथ बंपर्स दिए गए हैं जिससे इसका फ्रंट लुक काफी स्पोर्टी नजर आ रहा है। एम स्पोर्ट मॉडल होने के नाते इसमें एम ब्रांडेड 18 इंच 5 स्पोक ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे इसे काफी दमदार स्टांस मिल रहा है।

इसके रियर पार्ट पर ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और यहां केवल बंपर को थोड़ा अपडेट किया गया है जिसके नीचे फेक डिफ्यूजर जैसा एलिमेंट लगाया गया है।

ये सब डिजाइन अपडेट्स भले ही कम हो, मगर फिर भी इस सेडान को इनसे एक फ्रैश लुक मिल रहा है। ये इस ब्लू कलर में काफी कमाल की नजर आ रही है।
इंटीरियर

बीएमडब्ल्यू के नए आई ड्राइव यूजर इंटरफेस से चलने वाले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नई कर्वी शेप की स्क्रीन इसके केबिन में हुए प्रमुख बदलावों में से एक है। इनसे इसका केबिन ज्यादा अपमार्केट और प्रीमियम नजर आ रहा है। मैटेरियल्स की क्वालिटी भी काफी प्रीमियम है जहां आपको केबिन के लोअर पार्ट्स पर सॉफ्ट टच प्लास्टिक नजर आएगा।

बीएमडब्ल्यू का आई ड्राइव इस्तेमाल करने में आसान है और क्लीयर ग्राफिक्स और मिनिमल लैग के साथ हाई रेजोल्यूशन स्क्रीन दी गई है। बड़ी स्क्रीन देने का मतलब ये हुआ कि बीएमडब्ल्यू ने क्लाइमेट कंट्रोल को भी स्क्रीन में ही शिफ्ट कर दिया है। जहां अब टेंपरेचर चेंज करना काफी आसान हो गया है वहीं अब फैन की स्पीड को भी दो स्टेप्स से चेंज किया जा सकता है। इसकी स्क्रीन काफी गर्म रहती है और स्क्रॉल करते समय गर्मियों के दिन में आपको इसका अहसास भी होगा।
इसमें दिया गया वॉइस कमांड आपके बोलने के स्टाइल और बोली को काफी अच्छे से समझता है। इसमें ट्रेडिशनल बीएमडब्ल्यू जॉयस्ट्रिक भी दी गई है जबकि मुकाबले में मौजूद कारों में टचस्क्रीन और टच पैड्स ही दिए जाते हैं।
इन फीचर्स की लगती है कमी
बीएमडब्ल्यू की इस कार में जरूरत के सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके हाइलाइटेड फीचर्स में थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एक क्रिस्प-साउंड वाला हर्मन साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स शामिल हैं।

इसमें सेफ्टी फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है और इसमें आठ एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मगर इसकी कीमत को देखें तो इसमें फीचर्स के मोर्चे पर कुछ बड़ी कमियां छोड़ी गई हैं। कंपनी को इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देने चाहिए थे। वहीं इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी नहीं दिया गया है जो आजकल मेनस्ट्रीम कारों में दिया जाने लगा है।
काफी कंफर्टेबल है ये कार

लो स्टांस होने के कारण इसकी रियर सीटों पर जाना थोड़ा मुश्किल लगता है। हालांकि एक बार जब आप इसमें बैठ जाते हैं तो फिर आपको काफी आराम मिलता है। इसमें अच्छा बैक सपोर्ट और अंडरथाई सपोर्ट मिलता है जिससे लंबी यात्रा के दौरान आपको किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं होती है। आपके सिर को आराम देने के लिए इसमें सॉफ्ट पिलो भी दिया गया है। हालांकि कुशनिंग के भी थोड़ा सॉफ्ट रहने की कमी महसूस होती है।

इस कार में कपहोल्डर्स के साथ आर्मरेस्ट, अच्छी साइज के डोर पॉकेट्स और सेपरेट क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। हालांकि इसमें रियर सनशेड्स ना होने की एक बड़ी कमी महसूस होती है।

फ्रंट की बात करें तो सीटें काफी बड़ी है और बैठने लायक हैं। रीच और रेक एडजस्टमेंट के लिए सीट्स और स्टीयरिंग व्हील की रेंज काफी लंबी है। ऐसे में इसमें आइडियल ड्राइविंग पोजिशन मिल जाती है। इसमें आगे भी बड़े डोर पॉकेट्स दिए गए हैं और सेंटर कंसोल में आप 500 एमएल की बॉटल या फिर मिडियम साइज कॉफी कप रख सकते हैं। आम आर्मरेस्ट के अंदर छोटा मोटा सामान भी रख सकते हैं।
परफॉरमेंस

जो मॉडल हमें टेस्ट करने के लिए दिया गया उसमें 2 लीटर डीजल इंजन दिया गया था जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

स्लो स्पीड के दौरान आपको बिल्कुल भी पता नहीं लगेगा कि इसमें डीजल इंजन लगा है। इसमें काफी रिफाइंड ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है। जीरो टर्बो लैग के चलते ये कार काफी रिस्पॉन्सिव लगती है और आप फास्ट ओवरटेकिंग कर सकते हैं। साथ ही ट्रैफिक में भी केवल एक्सलरेट करके निकल सकते हैं। हालांकि कंफर्ट मोड में ट्रांसमिशन के शिफ्ट्स थोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं।
राइड और हैंडलिंग
खुली सड़कों पर 3 सीरीज एक शानदार क्रूजर साबित होती है। इस दौरान पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती है और ये कार काफी जल्दी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का मार्क छू लेती है। बता दें कि ये कार 8 गियर तक ड्राइव की जा सकती है।

स्पोर्ट मोड पर शिफ्ट करते ही इंजन और गियरबॉक्स ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो जाते हैं। इस दौरान ये कार सही समय पर सही गियर में रहती है।
यदि 330आई एक ड्राइवर ओरिएंटेड कार है और बंद हो चुकी 3 सीरीज जीटी एक क्रूजर कही जा सकती है तो फिर ड्राइविंग प्लेजर के मामले में 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन इनके बीच की कोई कार नजर आती है।
चूंकि ये कार ठाठ से बैठने वाले लोगों के लिए है, इसलिए स्टैंडर्ड 3 सीरीज के मुकाबले इसके सस्पेंशन ज्यादा सॉफ्ट रखे गए हैं। बीएमडब्ल्यू ने इन्हें इतना भी सॉफ्ट नहीं रखा है और इसकी राइड और हैंडलिंग का बैलेंस काफी अच्छा है।

एक फ्लैट राइड के साथ सड़क की छोटी मोटी खामियों को आराम से झेल लेती है। ये छोटे मोटे गड्ढों का सामना भी आराम से कर लेती है मगर इसमें साइड टू साइड बॉडी मूवमेंट जरूर महसूस होता है। मगर इन्हें टैकल करने का एक सॉल्यूशन भी है और वो ये कि स्मूद राइड के लिए इसे फास्ट चलाएं। हालांकि शार्प बंप आने पर सस्पेंशन की आवाज केबिन तक आती है।
इसे ड्राइव करने का भी अपना मजा है। 100 की स्पीड में इसे जब सीधे सीधे ड्राइव किया जाता है तो ये बिल्कुल सपाट दौड़ती है। मगर सस्पेंशन सॉफ्ट होने से बॉडी रोल जरूर होगा।

स्लो स्पीड में स्टीयरिंग फील थोड़ा ठीक नहीं मिलता है। मगर जैसे ही आप इसे तेज ड्राइव करते हैं तब इसके स्टीयरिंग ज्यादा रेस्पॉन्सिव हो जाते हैं। ऐसे में ये आपकी कार को पॉइन्ट टू पॉइन्ट रखते हैं। इसके ब्रेक्स भी अच्छे से काम करते हैं।
निष्कर्ष

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन काफी शानदार सेडान है। हमारी इंडियन रोड कंडीशंस के हिसाब से तो इसकी रियर सीट का कंफर्ट लेवल बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा यदि आप ड्राइविंग के शौकीन है तो 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन आपको फन टू ड्राइव एक्सपीरियंस देगी।
इसमें हुए डिजाइन चेंज और आई ड्राइव8 का फीचर मिलने से अब इसमें एक फ्रैशनैस सी आ चुकी है। हालांकि अब भी इस कार में कुछ फीचर्स की कमी महसूस होती है।

मगर कुल मिलाकर 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन उनके लिए भी काफी शानदार है जो गाड़ी में बैठकर जाना अपनी शान समझते हैं और उनके लिए भी जो ड्राइव करना पसंद करते हैं।
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस कलर
भारत में बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
कार्बन ब्लैक
मिनरल व्हाइट
पोर्टिमाओ ब्लू
स्कायस्क्रेपर मेटेलिक
comparing बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस rivals
Rs.60.60 - 64.20 लाख* | Rs.50 लाख* | Rs.49.90 लाख* | Rs.49 लाख* | Rs.45.80 - 48.90 लाख* | Rs.43.35 - 48.77 लाख* | Rs.51.80 - 55 लाख* |
| रेटिंगUser Review (71) | User Review (3) | User Review (2) | User Review (53) | User Review (12) | User Review (241) | User Review (32) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक |
| इंजन1998 सीसी | 1993 सीसी | 1499 सीसी | लागू नहीं | 1499 सीसी | 2755 सीसी | 1332 सीसी - 1950 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | डीजल | डीजल / पेट्रोल |
| पावर187.74 - 258 बीएचपी | 181 बीएचपी | 154.21 बीएचपी | 237.99 बीएचपी | 154 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 160.92 - 187.74 बीएचपी |
| माइलेज15.39 से 19.61 किमी/लीटर | 22.8 किमी/लीटर | 15.5 किमी/लीटर | - | 16.35 किमी/लीटर | 10.52 किमी/लीटर | 17.4 से 18.9 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस480 लीटर | - | 540 लीटर | 414 लीटर | - | - | 427 लीटर |
| एयरबैग8 | 8 | 8 | 7 | 6 | 7 | 7 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम जेडआर-वी | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम एक्स1 एलडब्ल्यूबी | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम ईएक्स40 | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम 2 सीरीज ग्रां कूपे | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडर | 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस बनाम जीएलए |
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस यूज़र रिव्यू
- सभी (71)
- स्टाइलिंग से जुड़े (22)
- कंफर्ट (43)
- माइलेज (9)
- इंजन (36)
- इंटीरियर (25)
- स्पेस (18)
- कीमत (12)
- और...
- नई
- उपयोगी
- My Dream CarIt's really give a luxurious and pleasant feeling. It's run very comfortable in traffic. This is my dream car, i really feel as I wish while driving, it's give all your comfort that once have required, it's looks very cool, all seat and material are very perfect, it is best model I have ever seen in car.और देखें
- BMW 330Li Is InsaneBMW 330Li is insane for those who love to take a road as a track. The frameless doors and the looks are totally matches the speed of this machine. The turbo petrol engine pulls hard and makes every highway drive feel effortless. At the same time, the cabin stays premium and comfortable enough for long journeys.और देखें
- Butter Smooth EngineThe engine is powerful when needed it to be. It has good amount of grunt and some really nice mid range and low and low end torque which make over taking super easy in speed its butter smooth. But this bmw is not perfect over rear seat experience. I think the boot of 330 li should be bigger. But overall it doesn't get better than the BMW 330.और देखें
- Osm, Just Feel It.Smooth like butter, all over experience is great all the sttaf is nice well behaved they told you about everything, lovely experience😉, the car performace you just feel it, mileage something around 15 to 18kmpl. The car is for rear passenger comfort and also for driver fun to drive, your all experiences while driving.और देखें
- Bmw 3 Series MasterThe BMW 3 Series Long Wheelbase stands out as a sports-sedan with executive-sedan comfort. It keeps the fun-to-drive DNA of the 3 Series intact while giving rear passengers room and luxury that rivals larger sedans. For buyers who want a blend of premium space, modern tech, and dynamic performance ? without jumping to a larger 5 Series ? the 3 Series LWB is arguably the best choice.और देखें
- अधिक देखें
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस माइलेज
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का माइलेज 15.39 से 19.61 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 19.61 किमी/लीटर है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 15.39 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | ऑटोमेटिक | 19.61 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 15.39 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Digital Key feature lets you unlock, start, and access your BMW 3 Series LWB...और देखें
A ) The BMW 3 Series Long Wheelbase features a boot space of 480 litres, ensuring ge...और देखें
A ) The BMW 3 Series Long Wheelbase features a 14.88 inch touchscreen infotainment d...और देखें
A ) BMW 3 Series Gran Limousine is available in 4 different colours - Carbon Black, ...और देखें
A ) The BMW 3 Series Gran Limousine offers extended wheelbase and enhanced rear seat...और देखें

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग बीएमडब्ल्यू कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपेRs.45.80 - 48.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स1Rs.52.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीजRs.77.80 लाख*
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीजRs.77 लाख*
बीएमडब्ल्यू एक्स3Rs.69.90 - 78.20 लाख*
पॉपुलर कूपे कारें
- ट्रेंडिंग
- अपकमिंग
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
एमजी साइबरस्टरRs.82.50 - 87.49 लाख*
बीएमडब्ल्यू आई5 एलडब्ल्यूबीRs.79.60 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

