• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मामूली खराबी के चलते बीएमडब्ल्यू ने वापस मंगवाई 5-सीरीज़ कार

    जर्मनी की लग्ज़री वाहन निर्माता कम्पनी बीएमडब्ल्यू ने मामूली खराबी के चलते 5-सीरीज़ कारों को वापस मंगवाया है। कम्पनी का कहना है कि रियर में लेफ्ट साइड की चाइल्ड सीट को पकड़ने के लिए लगाए गए एंकर में खराबी है। यह खराबी यूएस मोटर सेफ्टी के निर्धारित नियमों पर खरी नहीं उतरती है। इस वजह से कम्पनी ने कारों को वापस मंगलवाया है। भारत में बीएमडब्ल्यू 530डी व एम5 माॅडल ही इस खराबी से प्रभावित हुए हैं। इस समस्या को सही करने के लिए कम्पनी ने डीलरों को आॅर्डर जारी कर दिए हैं, जिसके फलस्वरूप डीलर 24 दिसम्बर से कार को फ्री में रिपेयर करके इस समस्या को सही करेंगे। बीएमडब्ल्यू ने खराबी के चलते नाॅर्थ अमेरिका में भी 528आई, 535डी, 535आई, 550आई व एम5 की कुल 7,162 कारें वापस मंगलवाई है।

    नबील
    नबील
    Published On नवंबर 23, 2015 13:26 ist
    info icon
    published onNov 23, 2015 13:26 IST
    last updated onNov 23, 2015 13:26 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    आपको यह भी बता दें कि खराबी के चलते इस सप्ताह के शुरू में फोर्ड कम्पनी ने भी ईकोस्पोर्ट की 16,444 कारें वापस मंगलवाई थी। ईकोस्पोर्ट कार में रियर टिवस्ट बीम बोल्ट की खराबी थी। कम्पनी का कहना है कि इस खराबी की वजह से कोई दुर्घटना सामने नहीं आई है, लेकिन समस्या यह है कि एएसएपी फिक्स हो गया है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है