• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एलीट आई20 फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 5.35 लाख रूपए

    फेसिलफ्ट एलीट आई20 में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 07, 2018 11:33 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 11:33 IST
    last updated onFeb 07, 2018 11:33 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Elite i20 Facelift

    हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2018 में एलीट आई20 के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.35 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 9.15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति बलेनो, फॉक्सवेगन पोलो और होंडा जैज़ से होगा।

    कीमत

    • पेट्रोल: 5.35 लाख रूपए से 7.90 लाख रूपए
    • डीज़ल: 6.73 लाख रूपए से 9.15 लाख रूपए

    हाइलाइट

    • अपडेट एलीट आई20 पांच वेरिएंट इरा, मैगना, स्पोर्ट्ज, एस्टा और एस्टा (ओ) में उपलब्ध है।
    • फाइअरी रेड और पेशन ऑरेंज कलर में उपलब्ध, दोनों में ब्लैक कॉन्ट्रास्टिंग रूफ दी गई है।
    • कद-काठी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • कुछ फीचर नई वरना से लिए गए हैं।
    • मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। दोनों इंजनों के साथ क्रमशः 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मई 2018 से पेट्रोल वेरिएंट में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    दूसरी जनरेशन की एलीट आई20 को हुंडई की फ्लुडिक स्कल्प्चर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, यही ग्रिल नई वरना, ग्रैंड आई10 और फेसलिफ्ट एक्सेंट में भी देखी जा सकती है।

    Hyundai Elite i20 facelift

    ग्रिल के दोनों ओर हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। नीचे की तरफ मल्टी-रिफ्लेक्टर हैलाजन फॉग लैंप्स लगे हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स दिए गए हैं। बूट लिड और रियर बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। पीछे वाली नंबर प्लेट को नीचे की तरफ रखा गया है।

    अपडेट एलीट आई20 में मौजूदा मॉडल वाले फीचर के अलावा कुछ फीचर नई वरना से लिए गए हैं। इस लिस्ट में हुंडई ऑटो लिंक सपोर्ट करने वाला अपडेट 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, हुंडई आईब्लू एंड्रॉयड बेस रिमोट और आर्कमी साउंड सिस्टम शामिल है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है