• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए3 सेडान की तुलना ए3 कैब्रियोलेट से

    माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में कौन सी कार है बेहतर, जानिये यहां

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 20, 2018 18:57 ist
    info icon
    published onJun 20, 2018 18:57 IST
    last updated onJun 20, 2018 18:57 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Audi A3 vs Audi A3 Cabriolet

    ऑडी की भारत में सबसे अर्फोडेबल कार ए3 सेडान है, इसकी कीमत 33.10 लाख रूपए से 35.10 लाख रूपए के बीच है। भारत में ए3 कैब्रियोलेट भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसकी कीमत 50.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। ए3 सेडान में 1.4 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है, वहीं ए3 कैब्रियोलेट में केवल 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। यहां हमने कई मोर्चों पर पेट्रोल इंजन वाली ए3 सेडान और ए3 कैब्रियोलेट की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Audi A3

    दोनों कारों में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 150 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड एस ट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। हमारे टेस्ट में दोनों कारों की परफॉर्मेंस अलग-अलग रही।

    Audi A3 Cabriolet

      ऑडी ए3 35 टीएफएसआई ऑडी ए3 कैब्रियोलेट 35 टीएफएसआई
    0 से 100 किमी प्रति घंटा 8.68 सेकंड 9.96 सेकंड
    20 से 80 किमी प्रति घंटा 4.97 सेकंड 5.64 सेकंड
    माइलेज 13.10 किमी प्रति लीटर (सिटी)/18.24 किमी प्रति लीटर (हाइवे) 11.42 किमी प्रति लीटर (सिटी)/17.11 किमी प्रति लीटर (हाइवे)

    टेस्ट में ए3 सेडान तेज निकली। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में ए3 सेडान को 8.68 सेकंड लगे, वहीं ए3 कैब्रियोलेट ने यह रफ्तार 9.96 सेकंड में पाई। यहां ए3 सेडान 1.28 सेकंड तेज रही। 20 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ए3 सेडान 0.67 सेकंड तेज रही।

    माइलेज के मामले में भी ए3 सेडान ने बाजी मारी। हमारे टेस्ट में ए3 सेडान ने सिटी में 13.10 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 18.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया। ए3 कैब्रियोलेट का सिटी में माइलेज 11.42 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर माइलेज 17.11 किमी प्रति लीटर रहा।

    Audi A3 Cabriolet

    ब्रेकिंग परफॉर्मेंस

      0 से 100 किमी प्रति घंटा 0 से 80 किमी प्रति घंटा
    ऑडी ए3 35 टीएफएसआई 40.06 मीटर 24.78 मीटर
    ऑडी ए3 कैब्रियोलेट 35 टीएफएसआई 40.53 मीटर 25.37 मीटर

    यह भी पढें : ऑडी ने दिखाई नई ए1 की झलक

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    ऑडी ए3 2006-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    a
    alok rider
    Jun 16, 2020, 5:51:31 PM

    When it will come back

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है