• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में नई होंडा सीआर-वी को मिली 5-स्टार रेटिंग

    नई होंडा सीआर-वी को भारत में अगले साल लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 18, 2017 14:51 ist
    info icon
    published onAug 18, 2017 14:51 IST
    last updated onAug 18, 2017 14:51 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda CR-V

    नई होंडा सीआर-वी पर इस बार एशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एनसीएपी) ने क्रैश टेस्ट किया है, इस टेस्ट में होंडा सीआर-वी को पैसेंजर सुरक्षा के लिए 5-स्टार मिले हैं।

    2018 Honda CR-V

    इससे पहले मार्च 2017 में अमेरिकी संस्था द्वारा भी नई सीआर-वी का क्रैश टेस्ट किया गया था, उस दौरान नई सीआर-वी ने न सिर्फ काफी अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि टॉप अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

    Honda CR-V

    एशियन एनसीएपी ने राइट-हैंड-ड्राइव सीआर-वी का क्रैश टेस्ट किया है, पहली बार थर्ड-रो सीट वाली सीआर-वी को टेस्ट में शामिल किया गया। क्रैश टेस्ट में सीआर-वी को व्यस्क पैसेंजर सुरक्षा के लिए 50 में से 47.25 पॉइंट, चाइल्ड सुरक्षा के लिए 25 में से 22.84 पॉइंट और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 25 में से 18.71 पॉइंट मिले।

    Honda CR-V

    भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पांचवी जनरेशन की होंडा सीआर-वी को अगले साल उतारा जा सकता है। भारत आने वाली सीआर-वी में नया 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी यह इंजन भारत से तैयार कर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट कर रही है, ऐसे में भारतीय मॉडल में यह इंजन देने में कंपनी को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। काफी हद तक स्थानीय स्तर पर बनी होने की वजह से नई सीआर-वी को आक्रामक कीमत पर उतारा जा सकता है। होंडा सीआर-वी का मुकाबला जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से होगा।

    यह भी पढें : इन दो बड़ी खासियतों के साथ आ रही है नई होंडा सीआर-वी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है