• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर इन 7 फीचर के मामले में मारुति अर्टिगा से है बेहतर, देखिए पूरी लिस्ट

    ट्राइबर, अर्टिगा से काफी सस्ती कार है, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त कंफर्ट और सेफ्टी फीचर मौजूद हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 28, 2025 18:51 ist
    info icon
    published onJul 28, 2025 18:51 IST
    last updated onJul 28, 2025 18:51 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। यह भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर एमपीवी कार में से एक है। इस प्राइस में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे लोकप्रिय मारुति अर्टिगा के सस्ते विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।

    कम कीमत के बावजूद, नई ट्राइबर में कई ऐसी खूबियां हैं जो अर्टिगा में नहीं है। हमनें नीचे इनके बारे में विस्तार से बताया हैः

    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

    नए अपडेट के साथ, 2025 ट्राइबर में अब हेलोजन यूनिट की जगह एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं मारुति अर्टिगा में अभी भी हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं।

    8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसे फ्लोटिंग सेटअप में अपडेट किया गया है। अर्टिगा में छोटी 7-इंच टचस्क्रीन दी गई है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

    7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    रेनो ट्राइबर कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है, जबकि अर्टिगा कार में अभी भी कलर्ड मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ पारंपरिक एनालॉग क्लस्टर दिया गया है।

    वायरलेस फोन चार्जर

    रेनो ट्राइबर न्यू मॉडल के टॉप वेरिएंट में एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है जिससे आपको चार्जिंग केबल साथ रखने की चिंता नहीं रहती। वहीं मारुति अर्टिगा में अभी भी यह उपयोगी फीचर मौजूद नहीं है।

    रेन सेंसिंग वाइपर

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में अब रेन-सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं जिनका अर्टिगा में अभाव है। अर्टिगा में मैन्युअल कंट्रोल होने वाले वाइपर मिलते हैं, लेकिन ऑटोमैटिक वाइपर बेहतर कंफर्ट देते हैं।

    आगे पार्किंग सेंसर

    ट्राइबर और अर्टिगा दोनों में पीछे पार्किंग सेंसर दिया गया है। हालांकि नई ट्राइबर के टॉप मॉडल इमोशन में आगे पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। यह फीचर 7 सीटर कार को पार्क करते समय या तंग रास्तों में गाड़ी चलाते समय काफी काम आता है।

    हटने वाली तीसरी पंक्ति की सीटें

    रेनो ट्राइबर 2025 मॉडल में तीसरी पंक्ति की सीट को पूरा हटाया जा सकता है और इसे 5 या 6 सीटर कार बनाया जा सकता है, और इससे 625 लीटर तक का बूट स्पेस भी बन जाता है। वहीं अर्टिगा की तीसरी पंक्ति की सीटें केवल फोल्ड होती है, इन्हें पूरी तरह से हटाया नहीं जा सकता है।

    आप नई रेनो ट्राइबर में और कौनसा फीचर देखना चाहते थे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    10 कमेंट्स
    1
    S
    singh is king
    Dec 31, 2025, 6:07:54 AM

    Patrol CNG dono hai

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ananda kumar
      Aug 2, 2025, 3:56:58 PM

      Without turbo option Triber misses the power for 7 people on uphill driving

        जवाब
        Write a Reply
        1
        K
        keneivio liezietsu
        Jul 30, 2025, 11:19:49 AM

        What will be the top model/variant pricing for the new Renault Triber?

        जवाब
        Write a Reply
        2
        K
        ketan
        Jul 31, 2025, 6:51:30 PM

        10 lakh good price

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है