• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार की वेरिएंट अनुसार कीमत आई सामने, 3 अक्टूबर से शुरू की जाएगी बुकिंग

    महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है और इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप्स के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 16, 2024 13:19 ist
    info icon
    published onAug 15, 2024 14:31 IST
    last updated onAug 16, 2024 13:19 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    5-door Mahindra Thar Roxx Variant-wise Prices

    5 डोर थार रॉक्स को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है ​और इसकी शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) रखी गई है।  

    महिंद्रा थार रॉक्स की टेस्ट ड्राइव 14 सितंबर से शुरू की जाएगी और इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी। महिंद्रा इस एसयूवी की डिलीवरी 12 अक्टूबर यानी दश​हरे के दिन से शुरू करेगी। नई थार 5 डोर की वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है:

    कीमत

    इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम कीमत

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    एमएक्स1 रियर व्हील ड्राइव

    12.99 लाख रुपये

     

    एमएक्स3 रियर व्हील ड्राइव

     

    14.99 लाख रुपये

    एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव

    16.49 लाख रुपये

    17.99 लाख रुपये

    एएक्स7एल रियर व्हील ड्राइव

     

    19.99 लाख रुपये

    डीज़ल

    वेरिएंट

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    एमएक्स1 रियर व्हील ड्राइव

    13.99 लाख रुपये

     

    एमएक्स3 रियर व्हील ड्राइव

    15.99 लाख रुपये

    17.49 लाख रुपये

    एएक्स3एल रियर व्हील ड्राइव

    16.99 लाख रुपये

     

    एमएक्स5 रियर व्हील ड्राइव

    16.99 लाख रुपये

    18.49 लाख रुपये

    एएक्स5एल रियर व्हील ड्राइव

     

    18.99 लाख रुपये

    एएक्स7एल रियर व्हील ड्राइव

    18.99 लाख रुपये

    20.49 लाख रुपये

    3 डोर थार के कंपेरिजन में थार रॉक्स का बेस वेरिएंट 1.64 लाख रुपये महंगा है। 

    नोट: थार रॉक्स के डीजल पावर्ड एमएक्स5,एएक्स5एल और एएक्स7एल वेरिएंट्स में 4 व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। महिंद्रा की ओर से इन वेरिएंट्स की कीमत से पर्दा उठाया जाना बाकी है। 

    डिजाइन चेंज: इंटीरियर और एक्सटीरियर

    डायमेंशन 

    महिंद्रा थार रॉक्स 

    महिंद्रा थार 3 डोर 

    अंतर

    लंबाई 

    4428  मिलीमीटर

    3985  मिलीमीटर

    + 443  मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1870  मिलीमीटर

    1820  मिलीमीटर

    + 50  मिलीमीटर

    उंचाई

    1923  मिलीमीटर

     1855  मिलीमीटर

    + 68  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2850  मिलीमीटर

    2450  मिलीमीटर

    + 400  मिलीमीटर

    5-door Mahindra Thar Roxx Front

    थार रॉक्स में महिंद्रा ने 6 स्लैट ग्रिल,सिल्वर फिनिशिंग वाले बंपर्स,सी शेप्ड डीआरएल के साथ राउंड हेडलैंप्स और 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साइड में सी पिलर माउंटेड वर्टिकल डोर हैंडल्स के साथ रियर डोर और मैटल साइड स्टेप दी गई है। 

    5-door Mahindra Thar Roxx Rear

    ​3 डोर वर्जन के मुकाबले थार रॉक्स के बैक पोर्शन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और इसमें एलईडी टेललाइट सेटअप के साथ सी शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स और बड़ा बंपर दिया गया है। 

    5-door Mahindra Thar Roxx Dashboard

    5 डोर महिंद्रा थार रॉक्स के इंटीरियर में ड्युअल टेन ब्लैक थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड पर लैदरेट की पैडिंग और कॉपर की स्टिचिंग की गई है। इसके डैशबोर्ड पर राउंड शेप के एसी वेंट्स,10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। 

    इसकी फ्रंट सीट्स में व्हाइट लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है और इनमें वेंटिलेशन का फंक्शन भी दिया गया है। इसकी सीटों पर बैकरेस्ट में 'थार' का नाम भी लिखा हुुआ है। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    महिंद्रा थार रॉक्स में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    5-door Mahindra Thar Roxx Engine

    महिंद्रा थार रॉक्स में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    इंजन ऑप्शन

    2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2.2 लीटर डीजल

    पावर

    162 पीएस (मैनुअल)/177 पीएस (ऑटोमैटिक)

    152 पीएस (मैनुअल)/ 175 पीएस (ऑटोमैटिक)

    टॉर्क

    330 एनएम (मैनुअल)/380 एनएम (ऑटोमैटिक)

    330 एनएम (मैनुअल)/  370 एनएम (ऑटोमैटिक

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    4-व्हील-ड्राइव, रियर-व्हील-ड्राइव

    थार रॉक्स में डीजल मॉडल में रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव के ऑप्शंस दिए गए हैं जबकि पेट्रोल मॉडल में केवल रियर व्हील ड्राइव सेटअप ही दिया गया है। 

    ऑफ-रोड केपेबिलिटी

    एप्रोच एंगल

    41.7 डिग्री

    ब्रेकओवर एंगल

    23.9 डिग्री

    डिपार्चर एंगल

    36.1 डिग्री

    वॉटर वेडिंग कैपेसिटी

    650 मिमी

    फीचर्स और सेफ्टी

    5-door Mahindra Thar Roxx Panoramic Sunroof
     

    महिंद्रा थार 5 डोर में कई कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। इसमें दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम), पैनोरमिक सनरूफ, और रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ की-लेस एंट्री जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    5-door Mahindra Thar Roxx ADAS Camera

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा सेटअप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। थार रॉक्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    कंपेरिजन

    महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला 5-डोर फोर्स गुरखा से है। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी से बड़े विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है