• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स में मिलेंगे किन कलर के ऑप्शंस जानिए यहां

    ये एसयूवी 7 कलर्स में उपलब्ध रहेगी जिनके साथ ब्लैक कलर की रूफ मिलेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 16, 2024 13:16 ist
    info icon
    published onAug 16, 2024 12:44 IST
    last updated onAug 16, 2024 13:16 IST
    435 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx Colour Options Detailed

    5-डोर महिंद्रा थार रॉक्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। कौनसे हैं ये कलर ऑप्शंस? इस बारे मेे जानिए आगे:

    कलर ऑप्शंस

    टैंगो रेड

    Mahindra Thar Roxx Red Colour

    एवरेस्ट व्हाइट

    Mahindra Thar Roxx White Colour

    फॉरेस्ट ग्रीन

    Mahindra Thar Roxx Green Colour

    बैटलशिप ग्रे

    Mahindra Thar Roxx Grey Colour

    बर्न्ट सिएना

    Mahindra Thar Roxx Bronze Colour

    नेब्यूला ब्लू

    Mahindra Thar Roxx Blue Colour

    स्टैल्थ ब्लैक 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Mahindra Thar Roxx Black colour

    वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शंस

    कलर ऑपशंस

    एमएक्स1

    एमएक्स3

    एमएक्स5

    एएक्स3L

    एएक्स5L

    एएक्स7L

    स्टैल्थ ब्लैक​

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    टैंगो रेड

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    एवरेस्ट व्हाइट

    ✔️

    ✔️

     

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    बैटलशिप ग्रे

    ❌

    ❌

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    बर्न्ट सिएना

    ❌

    ❌

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    फॉरेस्ट ग्रीन

    ❌

    ❌

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    नेब्यूला ब्लू

    ❌

    ❌

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    थार रॉक्स के बेस वेरिएंट एमएक्स1 और एमएक्स3 में स्टैल्थ ब्लैक,टैंगो रेड और एवरेस्ट व्हाइट कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं। जबकि इसके बाकी अन्य वेरिएंट्स में सभी 7 कलर्स की चॉइस दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    थार रॉक्स में काफी सारे कंफर्ट फीचर्स दिए गए है। इसमें 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इसी साइज की टचस्क्रीन, एक पैनोरमिक सनरूफ और रियर वेंट के साथ एक ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इनके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ की लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा सेटअप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। थार रॉक्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    महिंद्रा थार रॉक्स में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    इंजन ऑप्शन

    2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    2.2 लीटर डीजल

    पावर

    162 पीएस (मैनुअल)/177 पीएस (ऑटोमैटिक)

    152 पीएस (मैनुअल)/ 175 पीएस (ऑटोमैटिक)

    टॉर्क

    330 एनएम (मैनुअल)/380 एनएम (ऑटोमैटिक)

    330 एनएम (मैनुअल)/  370 एनएम (ऑटोमैटिक

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    4-व्हील-ड्राइव, रियर-व्हील-ड्राइव

    थार रॉक्स में डीजल मॉडल में रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव के ऑप्शंस दिए गए हैं जबकि पेट्रोल मॉडल में केवल रियर व्हील ड्राइव सेटअप ही दिया गया है। 

    कीमत और मुकाबला

    महिंंद्रा थार रॉक्स की शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) रखी गई है जो कि इसका रियर व्हील ड्राइव पेट्रोल वेरिएंट है। इसके रियर व्हील डाइव डीजल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है। इसके और भी वेरिएंट की कीमत अभी सामने आने बाकी है। महिंद्रा थार रॉक्स का मुकाबला 5-डोर फोर्स गुरखा से है। इसके अलावा इसे मारुति जिम्नी से बड़े विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है