• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, जल्द टेस्ट ड्राइव होगी शुरू

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर कार 18,248 प्रति माह शुरुआती प्राइस पर सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी उपलब्ध है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 13, 2024 15:16 ist
    info icon
    published onNov 13, 2024 15:16 IST
    last updated onNov 13, 2024 15:16 IST
    879 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Dzire Front

    • एक्सटीरियर पर इसमें नई ग्रिल, एलईडी लाइटिंग सेटअप और नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    • नई मारुति डिजायर में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी और वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • इस सेडान कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    • इसमें नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।  

    • इस गाड़ी में सीएनजी (70 पीएस/102 एनएम) ऑप्शनल दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 

    • न्यू जनरेशन मारुति डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपए से 10.14 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। 

    2024 मारुति डिजायर भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 6.79 लाख रुपए से 10.14 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। अब नई मारुति डिजायर कार शोरूम में पहुंचना शुरू हो गई है और इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइव भी जल्द शुरू होने वाली है। न्यू जनरेशन मारुति डिजायर कैसी दिखती है और इसमें क्या कुछ मिलता है खास चलिए जानते हैं यहां :-

    डिजाइन

    2024 Maruti Dzire Reaches Dealerships, Test Drives To Start Soon

    फोटो में नज़र आ रही डिजायर कार का यह नया गैलेन्ट रेड एक्सटीरियर शेड है। एक्सटीरियर पर इसमें हॉरिजोंटल स्लेट्स के ज्यादा बड़ी ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स के साथ नई हेडलाइट और नए डिजाइन के ड्यूल-टोन15-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें वाय-शेप्ड एलईडी इंटरनल लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ नई टेललाइट दी गई है। 

    2024 Maruti Dzire Reaches Dealerships, Test Drives To Start Soon

    2024 मारुति डिजायर कार लुक्स के मामले में स्विफ्ट हैचबैक से एकदम अलग नजर आती है।  

    यह भी पढ़ें : 2024 मारुति डिजायर को ड्राइव करने के बाद पता चली ये पांच खास बातें, लेने से पहले आप भी जरूर देखें

    इंटीरियर व फीचर 

    2024 Maruti Dzire Dashboard

    नई मारुति डिज़ायर में स्विफ्ट जैसा डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। हालांकि, केबिन के अंदर इसमें ब्लैक और बेज कलर थीम अपनाई गई है और डैशबोर्ड पर इसमें फेक वुडन इंसर्ट दिए गए हैं।  

    न्यू जनरेशन डिजायर सेडान में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। यह भारत की पहली सबकॉम्पेक्ट सेडान कार है जिसमें सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट-फर्स्ट), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पेट्रोल और सीएनजी दोनों में उपलब्ध 

    इसमें 2024 स्विफ्ट हैचबैक वाला नया 1.2-लीटर 3 सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :

    इंजन 

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज़ पेट्रोल इंजन 

    1.2- लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज़ पेट्रोल + सीएनजी  

    पावर 

    82 पीएस 

    70 पीएस 

    टॉर्क 

    112 एनएम 

    102 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    24.79 किमी/लीटर (एमटी), 25.71 किमी/लीटर (एएमटी)

    33.73 किमी/किलोग्राम 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    2024 मारुति डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा से है। इसके अलावा इसकी टक्कर न्यू जनरेशन होंडा अमेज से भी रहेगी। मारुति अपनी डिजायर कार को 18,248 प्रति माह शुरुआती प्राइस पर सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी दे रही है। सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल हैं।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है