• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई क्रेटा ईएक्स इमेज गैलरीः इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां

    2024 हुंडई क्रेटा को 7 वेरिएंट्स: ई, ईएक्स, एस, एस(ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक, और एसएक्स(ओ) में पेश किया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 19, 2024 18:31 ist
    info icon
    published onJan 19, 2024 18:31 IST
    last updated onJan 19, 2024 18:31 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Creta EX

    हुंडई क्रेटा का हाल ही में फे​सलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया है जिससे ना सिर्फ इसकी अपीयरेंस फ्रेश हुई है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। 2024 हुंडई क्रेटा को 7 वेरिएंट्स: ई, ईएक्स, एस, एस(ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक, और एसएक्स(ओ) में पेश किया गया है। आज की इस खबर में हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे इसके बेस मॉडल से ऊपर वाले ईएक्स वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास:

    2024 Hyundai Creta EX Front

    फ्रंट की बात करें तो 2024 हुंडई क्रेटा ईएक्स वेरिएंट में इन्वर्टेड एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, प्रॉमिनेंट रेक्टेंगुलर ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। हालांकि टॉप लाइन वेरिएंट्स से इसे जो चीज अलग करती है वो ये है कि इसमें कनेक्टेड डेटाइम रनिंग लैंप्स, और एलईडी के बजाए हेलोजन हेडलाइट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें डेटाइम रनिंग लैंप्स में लगे टर्न इंडिकेटर्स में सीक्वेंशल फंक्शन नहीं दिया गया है।

    2024 Hyundai Creta EX Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो ईएक्स वेरिएंट और टॉप लाइन वेरिएंट्स के बीच अंतर और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके ईएक्स वेरिएंट में व्हील कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील्स और ओआरवीएम के बजाए साइड फेंडर पर साइड इंडिकेटर्स ​दिए गए हैं। हालांकि क्रेटा ईएक्स में साइड गार्निश दी गई है जो कि इसके बेस वेरिएंट ई में नहीं दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई क्रेटा के बेस वेरिएंट ई में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    2024 Hyundai Creta EX Rear

    बैक पोर्शन की बात करें तो क्रेटा ईएक्स में एलईडी टेललैंप्स नहीं दिए गए हैं जो इसके अगले वेरिएंट्स से मिलना शुरू होते हैं। हालांकि बेस वेरिएंट ई से अलग ईएक्स वेरिएंट में शार्क फिन एंटीना दिया गया है। इसके अलावा क्रेटा के दूसरे वेरिएंट्स की तरह इसमें एलईडी हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और रियर बंपर इंटीग्रेटेड सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    2024 Hyundai Creta EX Interior
    2024 Hyundai Creta EX Interior

    इंटीरियर की बात करें तो फेसलिफ्ट क्रेटा ईएक्स वेरिएंट में 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके टॉप लाइन वेरिएंट में 10.25 इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। चूंकि ये इसका लोअर वेरिएंट है ऐसे में इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल का फीचर नहीं दिया गया है। 

    इस वेरिएंट में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यूनिट दी गई है जो कि हुंडई वेन्यू और वरना में भी दी गई है और इसके टॉप लाइन वेरिएंट में 10.25 इंच फुल डिजिटल क्लस्टर दिया गया है।

    इसके अलावा हुंडई क्रेटा 2024 ईएक्स वेरिएंट में ऑल 4 पावर विंडो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्टमेंट, और स्टीयरिंग माउंटेड इंफोटेनमेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए है। 2024 क्रेटा के इस वेरिएंट में रियर व्यू कैमरा नहीं दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: 2024 हुंडई क्रेटा के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    इंजन ऑप्शंस

    हुंडई की इस एसयूवी कार के ईएक्स वेरिएंट में दो इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (116 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इस वेरिएंट में इन दोनों इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन ही दिया गया है। वहीं, नई हुंडई क्रेटा के मिड वेरिएंट एस (ऑप्शनल) से पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ क्रमशः सीवीटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। हुंडई की इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट एसएक्स (ऑप्शनल) में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) भी दिया गया है, जिसके साथ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) की चॉइस मिलती है। 

    कीमत व मुकाबला

    2024 हुंडई क्रेटा ईएक्स की कीमत 12.18 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है