• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सयूवी700 जितनी पावरफुल साबित होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022, जानिए कौनसे मिलेंगे इंजन ऑप्शंस

    बता दें कि एक्सयूवी700 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो इसके लोअर वेरिएंट्स मेंं 155 पीएस की पावर और टॉप वेरिएंट्स में 185 पीएस की पावर जनरेट करता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 13, 2022 18:24 ist
    info icon
    published onMay 13, 2022 18:24 IST
    last updated onMay 13, 2022 18:24 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio 2022

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में एक्सयूवी700 के पावर फिगर्स के बराबर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। ऐसे में ये भी 10 से 20 लाख रुपये तक के बजट में आने वाली देश की पावरफुल एसयूवी कारों में से एक साबित होगी। जून में इसे संभावित तौर पर लॉन्च करने से पहले महिंद्रा ने इसके टीजर वीडियो डालने जारी कर दिए हैं। 

    बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी700 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो इसके लोअर वेरिएंट्स मेंं 155 पीएस की पावर और टॉप वेरिएंट्स में 185 पीएस की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इस कार में 200 पीएस की पावर देने वाले टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दी गई है। स्कॉर्पियो के टॉप डीजल मॉडल एक्सयूवी700 जितने पावरफुल होंगे वहीं लोअर वेरिएंट्स में डीजल इंजन को अलग तरह की पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसी तरह एक्सयूवी700 की तरह स्कॉर्पियो में भी टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो एक्सयूवी700 जितनी ही पावर डिलीवर करेगा और इसे सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 

    नए टीजर को गौर से देखें तो स्कॉर्पियो को  ‘The Big Daddy of SUVs’ कहा जा रहा है जो कि डी सेगमेंट एसयूवी होगी। अभी इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल कार टोयोटा फॉर्च्यूनर है जिसमें 204 पीएस पावरफुल 2.8 लीटर डीजन इंजन दिया गया है। वहीं फॉर्च्यूनर में पेट्रोल यूनिट के तौर पर 166 पीएस की पावर जनरेट करने वाले 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दी गई है। जहां डी सेगमेंट की एसयूवी कारों की प्राइस इस वक्त आसमान छू रही है वहीं महिंद्रा अपनी इस रग्ड एसयूवी की प्राइस को अफोर्डेबल रख सकती है। 

    Top 7 Things To Know About The New Mahindra Scorpio

    इसके अलावा नई स्कॉर्पियो में 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस भी दिए जाएंगे। इसमें रियर व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड जबकि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम ऑप्शनल रखा जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:जानिए नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से जुड़ी 7 खास बातें


    साथ ही न्यू जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो एक फीचर लोडेड एसयूवी भी साबित होगी। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप और वाइपर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है। प्राइसिंग के मोर्चे पर इसका मुकाबला  हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन जैसी कारों से होगा। 

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sb bennett
    May 14, 2022, 12:45:40 AM

    So size wise, will the Scorpio be closer to the size of a Fortuner and Alturas ? Or is it more like a Creta and Tiguan ? Because they are quite a bit smaller.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajib baruah
      May 13, 2022, 7:34:12 PM

      Genius and excellent SUV forever

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है