• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का लिजेंडर वेरिएंट भारत में कमर्शियल शूटिंग के दौरान आया नजर, जनवरी 2021 में लॉन्च हो सकती है ये एसयूवी कार

    टोयोटा अपनी पॉपुलर एसयूवी कार फॉर्च्यूनर के फेसलिफ्ट अवतार को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे थाईलैंड वाले वर्जन की तरह दो तरह के वेरिएंट लाइनअप: स्टैंडर्ड और ज्यादा प्रीमियम लिजेंडर में पेश किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 23, 2020 14:59 ist
    info icon
    published onDec 23, 2020 14:59 IST
    last updated onDec 23, 2020 14:59 IST
    5.7K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Fortuner Legender

    • टोयोटा फॉर्च्यूनर कार के फेसलिफ्ट मॉडल की अनऑफिशियल बुकिंग हो चुकी है शुरू
    • स्टाइलिंग को किया गया है अपग्रेड, वहीं नए फीचर्स भी मिलेंगे इसमें 
    • इस बार पहले से ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन का भी दिया जा सकता है ऑप्शन
    • ज्यादा प्रीमियम होगा इसका लिजेंडर वेरिएंट जो रेगुलर वेरिएंट्स से होगा ज्यादा महंगा

    टोयोटा अपनी पॉपुलर एसयूवी कार फॉर्च्यूनर के फेसलिफ्ट अवतार को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे थाईलैंड वाले वर्जन की तरह दो तरह के वेरिएंट लाइनअप: स्टैंडर्ड और ज्यादा प्रीमियम लिजेंडर में पेश किया जाएगा। जनवरी में लॉन्च होने की संभावनाओं के बीच नई टोयोटा फॉर्च्यूनर (new toyota fortuner) के लिजेंडर वेरिएंट को भारत में टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया है। 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर लिजेंडर में काफी स्टाइलिंग अपग्रेड्स नजर आएंगे। इसके नए फ्रंट में छोटी मैश ग्रिल, ज्यादा दमदार बंपर, बड़ी एयर इनटेक, रिवाइज्ड फॉगलैंप हाउसिंग, बाय एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और छोटी स्किड प्लेट नजर आएंगी। 

    लिजेंडर में नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें ड्यूल टोन कलर थीम, सीक्वेंशल एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, नया रियर बंपर और ब्लैक कलर के ओआरवीएम भी दिए गए हैं। इस वेरिएंट में क्रोम डिटेलिंग के बजाए स्पोर्टी ग्लॉब ब्लैक ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा। 

    इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें लैदर सीट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम नजर आ सकती है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और स्वीप टू ओपन फीचर के साथ पावर्ड टेलगेट दिए जा सकते हैं। 

    Toyota Fortuner Legender

    न्यू टोयोटा फॉर्च्यूूनर कार के लिजेंडर वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 204 पीएस की पावर और 500 एनएम टॉर्क (पहले से 27 पीएस और 80 एनएम ज्यादा पावर एवं टॉर्क) जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें पहले की तरह 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। इन इंजन के साथ पहले वाले ही ट्रांसमिशन ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। अभी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जा रहा है वहीं डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक की चॉइस भी रखी गई है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी लिमि​टेड एडिशन भारत में हुआ बंद

    फेसलिफ्ट टोयोटा फॉर्च्यूनर 2021 के लिजेंडर वेरिएंट की कीमत रेगुलर वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस 28.66 लाख रुपये से लेकर 34.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कई डीलरशिप्स पर नई फॉर्च्यूनर गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो चुकी है जिसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। पहले की तरह इस बड़ी एसयूवी कार का मुकाबला फोर्ड एंडेवर और एमजी ग्लोस्टर से होगा। 

    यह भी पढ़ें: फोर्ड एंडेवर के थाईलैंड मॉडल को मिला नया अपडेट, क्या भारत आएगी यह कार?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है