• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई हुंडई आई20 एक्टिव 2020, जानें क्या होगा खास

    न्यू जनरेशन हुंडई आई20 एक्टिव को न्यू जनरेशन आई20 के साथ 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 18, 2019 19:19 ist
    info icon
    published onOct 18, 2019 19:19 IST
    last updated onOct 18, 2019 19:19 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    • नेक्स्ट जनरेशन हुंडई आई20 एक्टिव साइज़ और केबिन स्पेस बड़ा होने का आसार 
    • हुंडई वेन्यू की तरह इसमें भी 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन किया जा सकता है पेश
    • ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ कुछ नए फीचर भी दिए जा सकते हैं
    • इसे 2020 ऑटो एक्सपो में किया जा सकता है शोकेस

    हुंडई मोटर्स नेक्स्ट जनरेशन आई20 तैयार कर रही है। इसे विदेशों में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है मगर, इस बार इसके क्रॉसओवर वर्जन आई20 एक्टिव के न्यू जनरेशन मॉडल को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई न्यू जनरेशन आई20 एक्टिव साइज़ में बड़ी नज़र आ रही है और और माना जा रहा है कि कंपनी इसके एक्सिटीरियर डिज़ाइन को भी अपग्रेड कर सकती है। साथ ही, कार में मैकेनिकल पार्ट पर भी बड़े बदलाव नज़र आ सकते हैं।  

    आर्ई20 के इस क्रॉसओवर वर्जन की लीक हुई तस्वीरों में फ्लेयर्ड व्हील आर्क, रियर बंपर पर फॉक्स स्किड प्लेट और रूफ रेल जैसे दमदार एलिमेंट नज़र आ रहे हैं। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान नज़र आया मॉडल पूरी तरह से कवर किया गया था मगर, हमनें अंदाज़ा लगाया है कि इसके रियर पर एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। 

    कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें कुछ फीचर नेक्स्ट जनरेशन आई20 वाले हो सकते हैं। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कंफर्ट फीचर के अलावा हुंडई वेन्यू के समान ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जा सकता है। 

    नई जनरेशन आई20 एक्टिव में अपकमिंग आई20 की तरह मैकेनिकल पार्ट पर भी बड़े बदलाव नज़र आ सकते हैं। ऐसे में इस गाड़ी में किया सेल्टोस वाले 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ हुंडई वेन्यू वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2 लीटर बीएस6 इंजन दिए जाने के भी आसार हैं। 

    नई जनरेशन हुंडई आई20 एक्टिव अपने मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी साबित हो सकती है। मौजूदा हुंडई आई20 एक्टिव की प्राइस 7.74 लाख रुपये से लेकर 9.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। बाज़ार में इसका मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस और होंडा डब्ल्यूआर-वी से है। हुंडई इंडिया न्यू एक्टिव आई20 को ऑटो एक्सपो-2020 में शोकेस किए जाने के बाद फरवरी के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।

    सौजन्य         

    यह भी पढ़ें: होंडा ने जारी की नई जैज़ की टीज़र इमेज, 23 अक्टूबर को होगी शोकेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एक्टिव पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है