• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई फॉक्सवेगन जेटा से उठा पर्दा

    फॉक्सवेगन जेटा को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 19, 2018 19:39 ist
    info icon
    published onJan 19, 2018 19:39 IST
    last updated onJan 19, 2018 19:39 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Volkswagen Jetta

    फॉक्सवेगन ने नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल मोटर शो-2018 में नई जेटा से पर्दा उठाया है। उत्तरी अमेरिका में इसे आने वाले महीनो में लॉन्च किया जाएगा। क्या खासियतें समाई हैं नई जेटा में, जानेंगे यहां…

    2019 Volkswagen Jetta

    सातवीं जनरेशन की फॉक्सवेगन जेटा को कंपनी के मॉड्यूलर ट्रांसवर्स मैट्रिक्स (एमक्यूबी) प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर ऑडी ए3, स्कोडा ऑक्टाविया, सुपर्ब, फॉक्सवेगन पसात और टिग्वॉन भी बनी है।

    Volkswagen MQB

    कद-काठी

    • लंबाई: 4,702 एमएम
    • चौड़ाई: 1799 एमएम
    • ऊंचाई: 1459 एमएम
    • व्हीलबेस: 2686 एमएम
    • बूट स्पेस: 510 लीटर

    डिजायन और फीचर

    Volkswagen Jetta

    फॉक्सवेगन जेटा को कंपनी की नई डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध विर्ट्स यानी दूसरी जनरेशन की वेंटो से मिलता-जुलता है।

    Volkswagen Virtus

    इस में स्वूपिंग रूफलाइन दी गई है, जो फॉक्सवेगन की फ्लैगशिप सेडान एर्टन की याद दिलाती है।  

    Volkswagen Arteon

    नई जेटा में आगे की तरफ फुल एलईडी हैडलैंप्स और पहले से ज्यादा बड़ी ग्रिल दी गई है।

    Volkswagen Arteon

    ग्रिल का डिजायन विर्ट्स से काफी अलग है। जेटा की ग्रिल को पतला रखा गया है, इस वजह से यह काफी दमदार नज़र आती है।

    Volkswagen Jetta

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां रैपराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं। लाइसेंस प्लेट को पहले की तरह दोनों टेललैंप्स के बीच में रखा गया है। इस में कूपे जैसी रूफलाइन और लिप स्पॉइलर भी दिया गया है।

    Volkswagen Jetta

    नई जेटा का डैशबोर्ड विर्ट्स और नई पोलो से प्रेरित है। इस में एक्टिव इंफो डिस्प्ले और ऑल डिजिटल 10.2 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, ये फीचर नई पोलो में भी दिए गए हैं।

    Volkswagen Jetta

    नई जेटा में पोलो वाला ड्राइव-सेंटरिक टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इस में 10 कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन के साथ और 400 वॉट का बीट्स ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।

    Volkswagen Jetta

    इंजन और परफॉर्मेंस

    अमेरिकन मॉडल में 1.4 लीटर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं नए 8-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प भी आएगा। भारत में उपलब्ध पुरानी जेटा में भी 1.4 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया था। अगर कंपनी इसे भारत में उतारती है तो यहां 1.4 लीटर टीएसआई इंजन के अलावा 2.0 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    Volkswagen Jetta

    भारत के बारे में स्थिति...

    फॉक्सवेगन जेटा को भारतीय कार बाजार में अच्छी पहचान नहीं मिली थी, इसी के चलते कंपनी ने पिछले साल इसे भारत में बंद कर दिया था। नई जेटा की बात करें तो हाल-फिलहाल इसे भारत में लॉन्च करने की कंपनी की कोई योजना नहीं है। अगर कंपनी इसे भारत में उतारती है तो यहां 2019 के आखिर या फिर 2020 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    यह भी पढें : इसी साल सामने आएगी फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन ज़ेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है