• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन एक्सेसरीज़ की मदद से अपनी नई क्विड 2019 को बनाएं और भी शानदार

    क्विड फेसलिफ्ट 4 एक्सेसरीज़ पैक : एसेंशियल, एसयूवी, अर्बन और क्रोम में उपलब्ध है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 21, 2019 10:29 ist
    info icon
    published onOct 18, 2019 16:51 IST
    last updated onOct 21, 2019 10:29 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो ने 1 अक्टूबर के दिन क्विड फेसलिफ्ट को किया था लॉन्च
    • क्विड फेसलिफ्ट 4 एक्सेसरीज पैक : एसेंशियल, एसयूवी, अर्बन और क्रोम में उपलब्ध है
    • एक्सटीरियर एक्सेसरीज में क्रोम, मड फ्लैप और रूफ रेल शामिल है
    • इंटीरियर एक्सेसरीज में इल्यूमिनेटेड गियर नॉब, फ्लोर मैट और एंबिएंट लाइट शामिल है

    रेनो इंडिया 1 अक्टूबर को क्विड फे​सलिफ्ट को लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 2.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कार में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव हुए हैं जिनमें कुछ फीचर भी शामिल हैं। कंपनी क्विड फेसलिफ्ट के साथ एक्सेसरीज पैक की भी पेशकश कर रही है। 

    रेनो, क्विड फेसलिफ्ट में अलग अलग तरह के एक्सेसरीज की पेशकश कर रही है, तो डालते है इनपर एक नज़र 

    एसेंशियल पैकेज: इस पैकेज में मड फ्लैप्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स, कार कवर और कारपेट मैट शामिल है। 

    एसयूवी पैकेज: एसयूवी पैकेज में फेंडर क्लैडिंग, बॉडी साइड क्लैडिंग, स्पॉयलर और रूफ रेल्स

    अर्बन पैकेज: इस पैकेज में 4 फीचर की पेशकश की जा रही है जो क्रमश: फ्रंट पार्किंग सेंसर, ओआरवीएम ब्लिकंर, फ्लोर मैट्स और एंबिएंट लाइटिंग हैं। 

    क्रोम पैकेज: इस पैकेज में काफी सारी एक्सेसरीज की पेशकश की जा रही है। जिनमें क्रोम इंसर्ट के साथ फ्रंट ग्रिल क्रोम गार्निश, बंपर क्रोम गार्निश और डीआरएल, हैडलैंप, रियर बंपर, टेललैंप और गियर बेजेल के चारों और क्रोम ​डीटेलिंग शामिल है। 

    कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में पेश की जा रही एक्सेसरीज की अलग-अलग लिस्ट:

    एक्सटीरियर

    • फ्रंट ग्रिल क्रोम इंसर्ट
    • बम्पर क्रोम गार्निश
    • डीआरएल क्रोम
    • पड्डल लैंप
    • कार कवर
    • रूफ रेल
    • एलईडी रहित स्पॉयलर
    • टेल गेट क्रोम
    • रियर बम्पर क्रोम स्ट्रिप
    • हैडलैंप क्रोम
    • टेल लैंप क्रोम
    • फ्रंट ग्रिल क्रोम गार्निश
    • ब्लैक बंपर कॉर्नर प्रॉटेक्शन 
    • बम्पर कॉर्नर प्रॉटेक्शन (क्रोम के साथ)
    • अंडरबॉडी लाइट
    • मड फ्लैप्स
    • फेंडर क्लैडिंग
    • विंड डिफ्लेक्टर्स (क्रोम के साथ)
    • विंडो फ्रेम किट
    • फ्रंट पार्किंग सेंसर
    • क्रोम ओआरवीएम
    • ओआरवीएम ब्लिंकर
    • लोअर डोर क्लैडिंग
    • बॉडी साइड क्लैडिंग
    • अलॉय व्हील
    • इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट 

    इंटीरियर 

    • स्टीयरिंग व्हील कवर
    • सन ब्लाइंड
    • फ्लोर मैट
    • कार्पेट मैट
    • एंबिएंट ला​इटिंग
    • इल्यूमिनेटेड गियर नॉब
    • क्रोम गियर बेजल
    • सीट कवर

    ग्राहक, रेनो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन कस्टमाइजेशन ऑप्शन का पता लगा सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को क्विड फेसलिफ्ट पर्सनलाइजेशन का ऑप्शन चुनना होगा।ग्राहक चाहे तो बताए गए 4 एक्सेसरीज पैक में से कोई एक चुन सकते हैं या फिर वो अपनी पसंद के अनुसार एक्सेसरीज को अलग अलग भी चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: रेनो क्विड का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर, जानें यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट क्विड

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है